{"_id":"6398093e0bbae56cc60f554e","slug":"paytm-share-buyback-paytm-board-meeting-for-buyback-decision-today-know-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm Share Buyback: पेटीएम शेयरों के बायबैक पर फैसले के लिए बोर्ड की बैठक आज, हो सकता है बड़ा फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm Share Buyback: पेटीएम शेयरों के बायबैक पर फैसले के लिए बोर्ड की बैठक आज, हो सकता है बड़ा फैसला
Tue, 13 Dec 2022 10:40 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:40 AM IST
सार
Paytm Stock Price Today : पेटीएम की पैरेंट कंपनी की ओर से शेयर बाजार को बताया गया है कि वह अपने इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगी। वन 97 कम्युनिकेशंस के मैनेजमेंट का मानना है कि कंपनी की मौजूदा लिक्विडिटी/वित्तीय स्थिति को देखते हुए बायबैक हमारे शेयरधारकों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
विज्ञापन
Paytm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने आईपीओ के फ्लाॅप होने के लगभग एक वर्ष बाद पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस शेयर बायबैक करने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई थी कि आज यानी (13 दिसंबर) को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में शेयर बायबैक के मसले पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बता दें कि शेयर बाजार में पेटीएम के शेयरों की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ हुई थी। अब तक कंपनी के शेयर 70 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। आपको बता दें कि कंपनी के पास फिलहाल करीब 9,182 करोड़ रुपये की लिक्विडिटी है।
विज्ञापन
# पेटीएम ने शेयर बाजार को दी जानकारी
पेटीएम की पैरेंट कंपनी की ओर से शेयर बाजार को बताया गया है कि वह अपने इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगी। वन 97 कम्युनिकेशंस के मुताबिक मैनेजमेंट का मानना है कि कंपनी की मौजूदा लिक्विडिटी/वित्तीय स्थिति को देखते हुए बायबैक हमारे शेयरधारकों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। बाजार के जानकारों के मुताबिक पेटीएम का बायबैक साइज 800 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।
विज्ञापन
# क्या होता है शेयरों का बायबैक?
पेटीएम अपने शेयरधारकों को राहत देने के लिए जिस बायबैक के बारे में सोच रही है वह क्या होता है आइये पहले इसे समझते हैं। आमतौर पर शेयर बायबैक के तहत कंपनी अपने प्रीमियम प्राइस पर अपने निवेशकों से शेयरों की खरीदारी करती है। शेयर बायबैक बाजार में लिक्विडिटी के संतुलन के लिए कॉरपोरेट कार्रवाई का एक हिस्सा होता है।
विज्ञापन
# पेटीएम के निवेशकों को कैसे होगा शेयरों के बायबैक से लाभ?
डिजिटल भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम का आईपीओ वर्ष 2021 में लॉन्च हुआ था। उसके बाद शेयर बाजार में उसकी कमजोर लिस्टिंग हुई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पेटीएम का आईपीओ पिछले एक दशक का सबसे फ्लॉप आईपीओ साबित हुआ। यह शेयर अब तक अपने इश्यू प्राइस 2150 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर नहीं पहुंच सका है। कंपनी के शेयरों में इश्यू प्राइस की तुलना में अब तक 75% तक की गिरावट आ चुकी है।
# वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में क्या कहते हैं पेटीएम के आंकड़े?
वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में पेटीएम का घाटा 571 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 472.90 करोड़ था, जबकि पहली तिमाही में कंपनी का घाटा 650 करोड रुपये था। इस दौरान कंपनी का समेकित राजस्व पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 76 फीसदी उछलकर 1914 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले सितंबर 2021 तिमाही में यह 1086 करोड़ रुपये था। मासिक राजस्व की बात करें तो जून 2022 तिमाही के मुकाबले कंपनी के राजस्व में 14% की वृद्धि हुई है। पेटीएम के समेकित राजस्व में हुई यह वृद्धि मर्चेंट सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू (व्यापारी सदस्यता राजस्व) में बढ़ोतरी के कारण दर्ज की गई है।