{"_id":"65f8ef4ecf2d308fad00c024","slug":"paytm-mutual-funds-sold-26-stake-company-shares-fell-50-after-rbi-strictness-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm: म्यूचुअल फंडों ने बेचा 26% हिस्सा, आरबीआई की सख्ती के बाद कंपनी के शेयर 50 फीसदी टूटे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm: म्यूचुअल फंडों ने बेचा 26% हिस्सा, आरबीआई की सख्ती के बाद कंपनी के शेयर 50 फीसदी टूटे
Tue, 19 Mar 2024 07:20 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:20 AM IST
सार
म्यूचुअल फंडों ने जी एंटरटेनमेंट में भी अपना निवेश घटाया है। इस शेयर में फंड हाउसों का निवेश 71 लाख शेयर तक घट गया है। सुंदरम म्यूचुअल फंड व फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने भी जी एंटरटेनमेंट में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
विज्ञापन
पेटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद से म्यूचुअल फंडों ने इसकी मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में 26 फीसदी हिस्सा बेच दिया है।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में म्यूचुअल फंडों के पास पेटीएम के 4.45 करोड़ शेयर थे। फरवरी अंत में ये 26 फीसदी घटकर 3.28 करोड़ रह गए।
कुल हिस्सेदारी का मूल्य मौजूदा भाव पर 1,212 करोड़ रुपये है। पेटीएम के शेयर का भाव आरबीआई की सख्ती की वजह से फरवरी में गिरकर लगभग आधा रह गया। हालांकि, सोमवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 389.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
विज्ञापन
जी एंटरटेनमेंट में भी घटाई हिस्सेदारी
म्यूचुअल फंडों ने जी एंटरटेनमेंट में भी अपना निवेश घटाया है। इस शेयर में फंड हाउसों का निवेश 71 लाख शेयर तक घट गया है। सुंदरम म्यूचुअल फंड व फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने भी जी एंटरटेनमेंट में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी पर भी हाल में नियामकीय कार्रवाई हुई थी, जिससे शेयरों पर दबाव दिखा।
विज्ञापन