फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm IPO to open on November 8 and here is all you need to know in Hindi

Paytm IPO: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तारीख का हुआ एलान, आठ नवंबर को होगी शुरुआत, जानिए सब कुछ

Wed, 27 Oct 2021 06:28 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Oct 2021 06:28 PM IST
सार

पेटीएम, भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही है। इस आईपीओ के खुलने की तारीख सामने आ गई है। पेटीएम एक भारतीय बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो डिजिटल भुगतान प्रणाली, ई-कॉमर्स और वित्त में विशेषज्ञता रखती है।

विज्ञापन
Paytm IPO to open on November 8 and here is all you need to know in Hindi
paytm - फोटो : amarujala

विस्तार

भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में पेटीएम सबसे बड़ा आईपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) लेकर आ रही है। 18,300 करोड़ रुपये के इस आईपीओ की शुरुआत दीवाली के बाद होगी। खुदरा निवेशकों के लिए पेटीएम का आईपीओ आठ नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर को बंद होगा। 

विज्ञापन


यह आईपीओ बीएसआई और एनएसआई में 18 नवंबर को सूचीबद्ध होगा। यानी 18 नवंबर से पहले-पहले निवेशकों को पता चल जाएगा कि वह सफल हुए या नहीं। पहले यह आईपीओ 16,600 करोड़ रुपये का था लेकिन पेटीएम ने इसे बढ़ाते हुए 18,300 करोड़ रुपये कर दिया है। 
विज्ञापन


यह आईपीओ पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन-97 ले कर आ रही है। सूत्रों के अनुसार कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक चीन के अलीबाबा समूह की फर्म एंट फाइनेंशियल और सॉफ्टबैंक समेत अन्य वर्तमान निवेशकों ने पेटीएम में अपनी अधिक हिस्सेदारी को बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कंपनी की योजना आईपीओ से कुल 16,600 करोड़ रुपये जुटाने की थी। इसमें 8300 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 8300 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी, जो मौजूदा शेयरधारकों द्वारा अधिक हिस्सेदारी बेचने से 10,000 करोड़ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed