{"_id":"6172be025c45ee56f17c46f7","slug":"paytm-gets-sebi-nod-for-mega-16600-crore-rupees-ipo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm IPO: पेटीएम लाएगा 16600 करोड़ रुपये का आईपीओ, सेबी से मिली मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm IPO: पेटीएम लाएगा 16600 करोड़ रुपये का आईपीओ, सेबी से मिली मंजूरी
Fri, 22 Oct 2021 07:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:04 PM IST
सार
पेटीएम 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक कीमत का एक आईपीओ बाजार में लाने वाली है। इसके लिए कंपनी को सेबी से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
पेटीएम
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
डिजिटल वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम को अपने 16,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी से अनुमति मिल गई। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस प्रक्रिया में शामिल एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी थी।
विज्ञापन
सूत्र ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि सेबी ने पेटीएम के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। कंपनी को इस महीने के अंत तक शेयर बाजार में उतरने की उम्मीद है। पेटीएम प्री-आईपीओ शेयर बिक्री के दौर को छोड़ फास्ट-ट्रैक लिस्टिंग की योजना बना रही है।
विज्ञापन