फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm founder said people's trust on digital payments is increasing, by 2023, the company will be profitable

Paytm: डिजिटल भुगतान पर बढ़ रहा लोगों का भरोसा, 2023 तक मुनाफे में आएगी कंपनी, बोले पेटीएम फाउंडर

Sat, 30 Jul 2022 07:33 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 30 Jul 2022 07:33 AM IST
सार

Paytm: विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के शेयरधारकों को भेजी गई एक चिट्ठी में कहा है कि पिछले एक साल में हमारी टीम ने बेहतरीन काम किया है। कंपनी का राजस्व सुधरा है और हम अपने भुगतान और क्रेडिट बिजनेस में निवेश करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
Paytm founder said people's trust on digital payments is increasing, by 2023, the company will be profitable
पेटीएम

विस्तार

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि कंपनी अपने कारोबार में मोमेंटम हासिल कर रही है साल 2023 में अपने परिचालन से मुनाफा कमाने लगेगी। आपको बता दें कि कंपनी के फाउंडर ने बीते गुरुवार को ही शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की है। मौके पर कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि हमारा फोकस ऐप पर है और हम इसपर फास्टैग और बाय नाव पे लेटर जैसी सुविधाएं भी दे रहे हैं लोगों को पसंद आ रही है। 

विज्ञापन

विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के शेयरधारकों को भेजी गई एक चिट्ठी में कहा है कि पिछले एक साल में हमारी टीम ने बेहतरीन काम किया है। कंपनी का राजस्व सुधरा है और हम अपने भुगतान और क्रेडिट बिजनेस में निवेश करने में सक्षम हैं। शर्मा ने शेयरधारको को लिखा है कि कंपनी का EBITDA लॉस लगातार कम हो रहा है। शर्मा ने शेयरधारकों को भरोसा दिया है कि साल 2023 के सितंबर महीने में खत्म हो रहे क्वार्टर तक कंपनी ऑपरेटिंग मुनाफा कमाने लगेगी। 

विज्ञापन

पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि मर्चेंट पार्टनर अब डिजिटल भुगतान के मूल्य को आसानी और तेजी से समझने लगे हैं अब वे उस तकनीक के लिए भुगतान करने के लिए तैयार हैं जो डिजिटल भुगतान को आसान और विश्वसनीय बनाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed