फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm bank stopped banking support to cryptocurrency transection

पाबंदी: क्रिप्टोकरंसी ट्रांजेक्शन पर पेटीएम ने भारत में लगाई रोक, अमेरिका और चीन में पहले से है बंद

Sun, 23 May 2021 09:17 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 May 2021 09:17 AM IST
सार

भारत ने भी क्रिप्टोकरंसी ट्रांजेक्शन पर शिकंजा कसा है। आरबीआई के आदेश के बैंक ने इस ट्रांजेक्शन पर  तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Paytm bank stopped banking support to cryptocurrency transection
पेटीएम

विस्तार

अमेरिका और चीन के बाद अब भारत में पेटीएम बैंक ने क्रिप्टोकरंसी ट्रांजेक्शन रोकने का एलान किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेश के बाद बैंक ने क्रिप्टोकरंसी में ट्रांजेक्शन बंद करने का फैसला किया। क्रिप्टोकंसी बंद होने से उन निवेशकों को गहरा धक्का लगेगा जिन्होंने इसमें निवेश किया था। क्योंकि उनका पैसा क्रिप्टो मार्केट में फंस जाएगा। 

विज्ञापन


अलग-अलग क्रिप्टो एक्सचेंज के डाटा के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ भारतीयों ने क्रिप्टोकरंसी बाजार में 15 हजार करोड रुपए का निवेश किया है।यह निवेश वजीर एक्स, कॉइन स्विच जैसी एप्लिकेशन के जरिए किया गया है। बिटकॉइन गुरुवार को अपने उच्चतम स्तर 42 हजार पर पहुंचकर शुक्रवार को धड़ाम से निची आ गिरी। इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई और यह 36876 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


चीन ने संपत्ति की सुरक्षा का खतरा बताया
अमेरिका और चीन इसी हफ्ते इस पर सख्ती लगाई है। चीन ने अपने बैंकों, वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टो करेंसी लेनदेन से संबधित सेवाओं पर रोक लगा दी है। साथ ही, निवेशकों को क्रिप्टो ट्रेडिंग को लेकर चेतावनी दी है। यहां के विशेषज्ञों ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें आसमान छू रही हैं ।इससे सट्टा व्यापार तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की पाबंदी के बाद बिटकॉइन में गिरावट के बाद यूनिस्वैप और अन्य क्रिप्टो करेंसी में भी 20 फीसदी तक गिरावट दर्ज की।  दरअसल, चीन को अनुमान है कि अगर क्रिप्टो करेंसी का चलन तेजी से बढ़ गया तो इससे शेयर बाजार, वित्तीय संस्थाएं समेत अन्य वित्तीय लेनदेन प्रभावित होंगी। इसलिए चीन ने इसे रोक लगाने का फैसला किया है।


10 हजार डॉलर से ऊपर निवेश करने पर देने होगी जानकारी
अमेरिका के वित्तीय विभाग ने क्रिप्टो करेंसी में हो रहे निवेश पर नियंत्रण के लिए क्रिप्टो करेंसी में किए जाने वाले 10 हजार डॉलर के ऊपर के निवेश की जानकारी इंटरनल रैवेन्यू सर्विस को देने को बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed