फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Patanjali Foods recalls 4 tonnes of red chilli powder; urges customers to return product, claims refund

पतंजलि फूड्स: चार टन लाल मिर्च पाउडर बाजार से वापस मंगाया, ग्राहकों से उत्पाद वापस करने और रिफंड लेने की अपील

Fri, 24 Jan 2025 05:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 Jan 2025 05:15 PM IST
सार

Patanjali Foods: पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के निर्देश के बाद बाजार से 4 टन लाल मिर्च पाउडर वापस मंगाया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से निर्देश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Patanjali Foods recalls 4 tonnes of red chilli powder; urges customers to return product, claims refund
एफएसएसएआई - फोटो : Social Media

विस्तार

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के निर्देश के बाद बाजार से 4 टन लाल मिर्च पाउडर वापस मंगाया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से पतंजलि फूड्स को खाद्य सुरक्षा मानदंडों के अनुरूप न होने के कारण पैक किए गए लाल मिर्च पाउडर के एक विशेष बैच को वापस लेने को कहने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव अस्थाना ने एक बयान में कहा, "पतंजलि फूड्स ने 4 टन लाल मिर्च पाउडर (200 ग्राम पैक) के छोटे बैच को वापस मंगाया है।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "उत्पाद के नमूनों की जांच करने पर पाया गया कि उनमें कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम स्वीकार्य सीमा नहीं है। एफएसएसएआई ने लाल मिर्च पाउडर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम अवशेष सीमा (एमआरएल) निर्धारित की है।"
विज्ञापन


अस्थाना ने कहा कि बताए गए नियामक मानदंडों के अनुरूप कंपनी ने अपने वितरण चैनल साझेदारों को सूचित करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। उत्पाद खरीदने वाले उपभोक्ताओं तक यह सूचना पहुंचाने के लिए कंपनी ने विज्ञापन भी जारी किए हैं। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे उत्पाद को, जहां से उसे खरीदा है, वहां जाकर लौटाएं और पूरा पैसा वापस ले लें। अस्थाना ने कहा, "वापस लिए गए उत्पाद का मूल्य और मात्रा बहुत कम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कृषि उत्पाद आपूर्तिकर्ताओं का मूल्यांकन कर रही है और कृषि उत्पादों की खरीद के लिए कठोर गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाएं अपनाने व एफएसएसएआई नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है। अस्थाना ने कहा, "कंपनी अपने सभी उत्पादों में उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और आपूर्ति शृंखला से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

पतंजलि फूड्स ने गुरुवार को कहा, "खाद्य सुरक्षा नियामक ने पतंजलि फूड्स को निर्देश दिया है कि वह खाद्य सुरक्षा और मानक (संदूषक, विषाक्त पदार्थ और अवशेष) विनियम, 2011 का अनुपालन न करने के कारण, बैच संख्या - AJD2400012 के समूचे खाद्य पदार्थ (अर्थात लाल मिर्च पाउडर पैक) को वापस बुलाए।"

वर्ष 1986 में स्थापित बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद समूह की कंपनी पतंजलि फूड्स (पूर्व में रुचि सोया) भारत की शीर्ष एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। कंपनी खाद्य तेल, खाद्य और एफएमसीजी और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों में कारोबार करती है। पतंजलि, रुचि गोल्ड, न्यूट्रेला आदि जैसे विभिन्न ब्रांडों के तहत उत्पाद बेचती है।


सितंबर तिमाही में पतंजलि फूड्स का एकल शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़ा है और यह 308.97 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान तिमाही में शुद्ध लाभ 254.53 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 8,198.52 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 7,845.79 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed