फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Passengers on board the Delhi-Sydney Air India flight were injured after the flight encountered turbulence

Air India: दिल्ली से सिडनी जा रहे विमान में एयर टर्बुलेंस के दौरान घायल हुए यात्री, ऑस्ट्रेलिया में मिली मदद

Wed, 17 May 2023 02:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 May 2023 02:27 PM IST
सार

Air India: दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान में मंगलवार को उस समय कई यात्री घायल हो गए थे, जब उड़ान के दौरान विमान बड़े एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गया। एयर टर्बुलेंस के दौरान घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
Passengers on board the Delhi-Sydney Air India flight were injured after the flight encountered turbulence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान में मंगलवार को उस समय कई यात्री घायल हो गए थे, जब उड़ान के दौरान विमान बड़े एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गया। एयर टर्बुलेंस के दौरान घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विमानन कंपनियों की नियामक संस्था डीजीसीए ने मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना मंगलवार (16 मई) को उड़ान के दौरान हुई। घटना में घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चिकित्सा सहायता मिली। डीजीसीए के अनुसार किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिडनी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने चोट लगने की शिकायत की

डीजीसीए ने बताया है कि एयर इंडिया का बी787-800 एयरक्राफ्ट VT-ANY फ्लाइट संख्या एआई-302 के रूप में दिल्ली से सिडी जा रहा था। उसी दौरान हवा में विमान तेज एयर टर्बुलेंस में फंस गया। इस दौरान विमान में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आई। विमान के चालक दल के सदस्यों ने घायलों को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई। विमान जिस टर्बुलेंस का शिकार हुआ इतना घातक था कि सिडनी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने कई चोटों की शिकायत की। सिडनी में एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर ने यात्रियों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई। अब तक इस मामले में एयर इंडिया की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

कुछ दिनों पहले एयर इंडिया के एक विमान में यात्री को बिच्छू ने मार दिया था डंक

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में बिच्छू ने एक यात्री को डंक मार दिया था। विमानों में जीवित पक्षियों और चूहों के पाए जाने के उदाहरण तो पहले भी मिले हैं पर एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने का यह एक दुर्लभ उदाहरण था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed