फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   passengers of tejas express will get insurance worth rupees 25 lakh rupees says IRCTC

तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री में मिलेगा 25 लाख रुपये का बीमा

Thu, 12 Sep 2019 12:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 12 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
passengers of tejas express will get insurance worth rupees 25 lakh rupees says IRCTC
Tejas Express - फोटो : अमर उजाला

अगले महीने से शुरू होने वाली देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को आईआरसीटीसी बड़ी सौगात देने जा रहा है। आईआरसीटीसी ने कहा है कि दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को मुफ्त में 25 लाख रुपये का रेल यात्रा बीमा मिलेगा। इसके अतिरिक्त यात्रियों को लखनऊ जंक्शन में रिटायरिंग रूम की सेवा भी मिलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एग्जीक्यूटिव लाउंज भी मिलेगा। मीटिंग के लिए यात्री एग्जीक्यूटिव लाउंज बुक करा सकते हैं। 

विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस में कोई कोटा नहीं

बता दें कि आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस में कोई कोटा नहीं है। आईआरसीटीसी ने बताया है कि एग्जीक्यूटिव क्लास और एसी चेयर कार में विदेशी पर्यटकों के लिए पांच-पांच सीटें आरक्षित हैं।

विज्ञापन

टिकट के साथ ही बुक कर सकेंगे कैब, होटल

सिर्फ बीमा ही नहीं, बल्कि आईआरसीटीसी यात्रियों को कई और सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव दिया है कि दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलने वाली पहली निजी तेजस एक्सप्रेस में यात्री टिकट बुक कराते वक्त घर से स्टेशन और स्टेशन से घर तक कैब बुकिंग, सफर के दौरान अपनी पसंद का भोजन और व्हीलचेयर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। हालांकि अभी इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: बिकने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी निजी सुपरयाट, 2,330 करोड़ की याट में ये है खास

 

किराया निर्धारित करने का अधिकार रेलवे के पास

हालांकि इन ट्रेनों में किराया तय करने का अधिकार रेलवे बोर्ड के पास रहेगा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने कहा कि अन्य कंपनियों को ट्रेन चलाने की मंजूरी देने से पहले एक नियामक का गठन होगा। यह नियामक किराये पर अंकुश लगाएगा, ताकि त्योहार के वक्त कंपनियां किराये को ज्यादा न बढ़ा सके। नियामक का कार्य बिलकुल विमानन क्षेत्र में कार्यरत नियामक की तरह होगा।  

मिलेंगी यह सुविधाएं

रेलवे बोर्ड की तरफ से तैयार कराए गए ब्लू प्रिंट के मुताबिक, आईआरसीटीसी को इन ट्रेनों की जिम्मेदारी तीन साल के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सौंपी जा रही है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इन ट्रेनों में रेलवे की तरफ से दी जाने वाली कोई रियायत, मासिक पास, किराया छूट या अन्य विशेषाधिकार का लाभ नहीं दिया जाएगा। साथ ही इन दोनों ट्रेन में टिकट चेकिंग की व्यवस्था भी रेलवे के बजाय आईआरसीटीसी अपने स्तर पर करेगा।

दुर्घटना के वक्त मुआवजा देगा रेलवे

भले ही ट्रेन संचालन में सभी जिम्मेदारियां आईआरसीटीसी की होगी, लेकिन किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में इन दोनों ट्रेन के यात्रियों को मिलने वाले किसी भी प्रकार के मुआवजे की जिम्मेदारी रेलवे की ही होगी। साथ ही ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करने में भी रेलवे की तरफ से आईआरसीटीसी की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed