फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   superyacht of Paul Allen former co founder of microsoft at sale

बिकने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी निजी सुपरयाट, 2,330 करोड़ की याट में ये है खास

Thu, 12 Sep 2019 12:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 12 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
superyacht of Paul Allen former co founder of microsoft at sale

माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर स्वर्गीय पॉल एलन की तीन सुपरयाटों में से एक लग्जरी याट ऑक्टोपस को ब्रोकर कंपनियां फ्रेजर और बर्गेस ने बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया है। इस याट की लंबाई 414 फीट यानी 126 मीटर है। बता दें कि एलन का निधन साल 2018 में ही हो गया था। 

विज्ञापन

एलन के पास थीं दो अन्य याट

एलन के पास 301 फीट यानी करीब 92 मीटर लंबी टैटूश और 198 फुट यानी 60 मीटर लंबी याट मेडुसा भी थीं। 

एलन की कई चीजों को बिक्री के लिए रखा गया

सिर्फ याट ही नहीं, एलन के निधन के बाद उनकी कईं महंगी चीजों को बिक्री के लिए रखा गया है। इनमें एलन की एरोस्पेस कंपनी स्ट्रैटोलॉन्च द्वारा बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा विमान भी शामिल है। 

विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी निजी सुपरयाट है ऑक्टोपस 

ऑक्टोपस में 26 लोग और 63 क्रू सदस्यों की जगह है और यह दुनिया की सबसे बड़ी निजी सुपरयाट है। ऑक्टोपस की कीमत 325.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,330 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण साल 2003 में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्टोपस में है सब सुविधाएं

ऑक्टोपस में पूल, हॉट टब, स्पा, बार और एक जिम भी है। इतना ही नहीं, फ्रेजर और बर्गस के अनुसार, इसमें रिकॉर्डिंग स्टूडियो और सिनेमा हॉल भी हैं। ऑक्टोपस में एक लाउंज है, जिसके नीचे पारदर्शी ग्लास है। इसके अतिरिक्त याट में एलीवेटर और बास्केटबॉल कोर्ट भी है। 

कईं संगीतकारों ने किया है परफॉर्म 

ऑक्टोपस पर कई मशहूर हस्तियों और संगीतकारों ने परफॉर्म किया है। मिक जैगर ने भी याट के स्टूडियो में गाने रिकॉर्ड किए हैं। 

अधिकतम रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा

यह सुपरयाट अंटार्कटिका भी जा चुकी है। इसकी अधिकतम रफ्तार 21.8 मील प्रति घंटा यानी 35 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed