{"_id":"65a76791a9addcde4105b219","slug":"passenger-unfortunately-got-stuck-inside-the-lavatory-on-spicejet-flight-operating-from-mumbai-to-bengaluru-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Spicejet: लॉक खराब होने के कारण विमान के शौचालय में एक घंटे तक फंसा रहा यात्री, एयरलाइन ने कही यह बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Spicejet: लॉक खराब होने के कारण विमान के शौचालय में एक घंटे तक फंसा रहा यात्री, एयरलाइन ने कही यह बात
Wed, 17 Jan 2024 11:07 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:07 AM IST
सार
Spicejet: स्पाइसजेट ने बताया कि यात्रा के दौरान, हमारे चालक दल ने शौचालय में फंसे यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया। बंगलूरू पहुंचने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : facebook/FlySpiceJet
विस्तार
16 जनवरी को मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री दुर्भाग्य से शौचालय के अंदर करीब एक घंटे तक फंसा रहा। उड़ान के दौरान दरवाजे के लॉक में खराबी आने के कारण यह स्थिति बनी। स्पाइसजेट ने बताया कि यात्रा के दौरान, हमारे चालक दल ने यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
स्पाइसजेट ने पीड़ित यात्री को किराया रिफंड करने का किया एलान
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि बंगलूरू पहुंचने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। स्पाइसजेट ने यह भी कहा है कि मुंबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में करीब एक घंटे तक शौचालय के अंदर फंसे यात्री को पूरा रिफंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
सदमे में आए यात्री को स्पाइसजेट के चालक दल ने ऐसे किया शांत
इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें दावा किया गया है कि शौचालय में फंसे हुए यात्री सदमे की स्थिति में थे। यात्री को शांत करने के लिए, चालक दल ने कागज के एक टुकड़े पर एक नोट लिखा और उसे शौचालय के दरवाजे के नीचे खिसका दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोट
नोट पर लिखा था, "सर, हमने दरवाज़ा खोलने की पूरी कोशिश की। हालांकि, हम नहीं खोल सके। आप घबराएं नहीं, हम कुछ ही मिनटों में उतर रहे हैं। इसलिए कृपया कमोड का ढक्कन बंद करके उस पर बैठ जाएं और अपने आप को सुरक्षित करें। मुख्य द्वार खुलते ही इंजीनियर आ जाएगा। यह नोट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।"On 16 January, a passenger unfortunately got stuck inside the lavatory for about an hour on SpiceJet flight operating from Mumbai to Bengaluru, while the aircraft was airborne due to a malfunction in the door lock. Throughout the journey, our crew provided assistance and guidance… pic.twitter.com/CfCDPDPCpI
— ANI (@ANI) January 17, 2024
डीजीसीए कर रहा मामले की जांच
मुंबई से बंगलूरू जा रहे स्पाइसजेट के विमान में यात्री के शौचालय में फंसे रहने के घटनाक्रम की जांच विमानन नियामक डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) कर रहा है। बुधवार को डीजीसीए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दरवाजे का लॉक खराब होने के कारण मंगलवार को उड़ान के दौरान यात्री को एक घंटे तक शौचालय में ही गुजरना पड़ा था। विमान की बंगलूरू में लैंडिंग के बाद ही दरवाजा खोलकर फंसे यात्री को बाहर निकाला जा सका था।डीजीसीए के अधिकारी के अनुसार यह घटना मेंटेनेंस से जुड़े कारणों से हुई या किसी और कारण से इसकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।