फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Parliamentary committee recommends separate budget for cyber security system in aviation sector

Cyber Security: साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए बने मजबूत और व्यापक तंत्र, संसदीय समिति ने की सिफारिश

Tue, 14 Mar 2023 04:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 Mar 2023 04:27 PM IST
सार

Cyber Security of MoCA: समिति के अनुसार विमानन क्षेत्र साइबर सुरक्षा के खतरों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने पिछले कुछ वर्षों में साइबर हमलों की घटनाओं की सूचना दी है। इन घटनाओं में हवाई संचालन और यात्रियों के लिए जोखिम की स्थिति बन गई थी।
 

विज्ञापन
Parliamentary committee recommends separate budget for cyber security system in aviation sector
विमानों में साइबर सुरक्षा का मुद्दा। - फोटो : Pixabay

विस्तार

एक संसदीय समिति ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) से कहा है कि साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए वह एक मजबूत और व्यापक तंत्र बनाए। परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसद की स्थायी समिति ने 13 मार्च को संसद में अपनी रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में समिति ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़ीं विभिन्न सिफारिशें की हैं।

विज्ञापन


समिति के अनुसार विमानन क्षेत्र साइबर सुरक्षा के खतरों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने पिछले कुछ वर्षों में साइबर हमलों की घटनाओं की सूचना दी है। इन घटनाओं में हवाई संचालन और यात्रियों के लिए जोखिम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन


ऐसी भी सूचना है कि हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में कई उड़ानों को संभावित साइबर हमले के कारण ग्राउंडेड या विलंबित किया गया था, हमले ने एयरलाइंस की वेबसाइटों को अक्षम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समिति साइबर हमलों का मुकाबला करने और भारत में विमानन क्षेत्र में संवेदनशील डेटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक परिपत्र-आदेश जारी करने पर ध्यान देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed