फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Parle-G Replaces Iconic Girl's Image With This Social Media Influencer's Face, Here's Why

Parle G: पारले जी के पैकेट से पारले गर्ल गायब! लगी इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर की तस्वीर, कंपनी ने ये कहा

Thu, 28 Dec 2023 12:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Dec 2023 12:50 PM IST
सार

Parle G: पारले ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को तब चौंका दिया जब उसने पारले जी बिस्किट पैकेट के कवर पर प्रतिष्ठित पारले-जी गर्ल की तस्वीर एक इंस्ट्राग्राम इन्फ्लुएंशर से बदल दिया। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर यह मजेदार पोस्ट कंटेंट क्रिएटर जेरवान जे बनशाह के एक वायरल वीडिया जवाब में साझा किया गया।

विज्ञापन
Parle-G Replaces Iconic Girl's Image With This Social Media Influencer's Face, Here's Why
पारले जी - फोटो : Social Media

विस्तार

बिस्किट निर्माता पारले ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को तब चौंका दिया जब उसने अपने बिस्किट पैकेट के कवर पर प्रतिष्ठित पारले-जी गर्ल की तस्वीर एक इंस्ट्राग्राम इन्फ्लुएंशर से बदल दिया। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर यह मजेदार पोस्ट कंटेंट क्रिएटर जेरवान जे बनशाह के एक वायरल वीडिया जवाब में साझा किया गया। बनशाह ने फॉलोअर्स से एक मजेदार सवाल पूछा था। उन्होंने एक वीडियो में पूछा, "अगर आप पारले के मालिक से मिलते हैं, तो क्या आप उन्हें पारले सर, मिस्टर पारले या पारले जी क्या कहेंगे?" क्लिप में, मिस्टर बन्शान एक कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, और भ्रमित नज़र आ रहे हैं। पीछे अनिल कपूर की फिल्म 'राम लखन' का आकर्षक 'ऐ जी ऊ जी' ट्रैक बज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zervaan J Bunshah (@bunshah)


यह वीडियो तीन दिन पहले शेयर किया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, इसे इंस्टाग्राम यूजर्स से गुदगुदाने वाली प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं। वीडियो ने पारले-जी का भी ध्यान आकर्षित किया और बिस्कुट निर्माता भी एक मजाकिया टिप्पणी के साथ इस मस्ती में शामिल हो गया। पारले-जी के आधिकारिक अकाउंट पर कमेंट किया गया, 'बनशाह जी, आप हमें ओजी कह सकते हैं।

उसके बाद, पारले-जी ने एक बिस्कुट रैपर साझा किया जिसपर पारले गर्ल की बजाय बनशाह की मुस्कुराती हुई तस्वीर छपी थी। जिसके साथ लिखा था, "आप यह पता लगा रहे हैं कि पारले-जी के मालिक को क्या कहना है, आप हमें एक कप चाय के साथ आनंद लेने के लिए अपना पसंदीदा बिस्कुट कह सकते हैं। क्या कहते हैं बुनशाह जी"

इस कदम से खुश बनशाह ने पोस्ट का जवाब देते हुए बताया कि कैसे उन्हें बचपन में पारले-जी बिस्कुट बहुत पसंद थे। कई इंटरनेट यूजर्स ने भी पारले की ओर से दिल को छू लेने सोशल मीडिया पोस्ट करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि अब हम पारले जी बिस्किट के हर पैकेट पर बुनशाह की फोटो चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed