{"_id":"6756c0bc7b2979bc17034c3e","slug":"pankaj-chaudhary-gst-officers-detect-rs-35-132-cr-itc-evasion-by-over-17-000-fake-firms-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: जीएसटी अधिकारियों ने 35132 करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी का पता लगाया, 17818 फर्जी फर्मों पर कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST: जीएसटी अधिकारियों ने 35132 करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी का पता लगाया, 17818 फर्जी फर्मों पर कार्रवाई
Mon, 09 Dec 2024 03:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 09 Dec 2024 03:34 PM IST
सार
GST: लोकसभा में एक लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य प्राधिकरणों की ओर से डेटा एनालिटिक्स और अन्य खुफिया जानकारी के माध्यम से फर्जी फर्मों का पता लगाने के लिए नियमित कार्रवाई की जाती है। वित्त राज्य मंत्री ने आगे क्या जानकारी दी, आइए जानें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
जीएसटी अधिकारियों ने अप्रैल-अक्टूबर के बीच 17,818 फर्जी फर्मों द्वारा 35,132 करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी के मामलों का पता लगाया है और 69 लोगों को गिरफ्तार किया है, सोमवार को संसद को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
लोकसभा में एक लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य प्राधिकरणों की ओर से डेटा एनालिटिक्स और अन्य खुफिया जानकारी के माध्यम से फर्जी फर्मों का पता लगाने के लिए नियमित कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि फर्जी फर्मों का पता लगाने के लिए 16 अगस्त से 30 अक्टूबर के बीच एक समन्वित विशेष अभियान चलाया गया।
चौधरी ने कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अक्टूबर) के दौरान 17,818 फर्जी फर्मों से जुड़े कुल 18,876 आईटीसी धोखाधड़ी के मामलों का पता चला, जिसमें 35,132 करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी का संदेह है।"
विज्ञापन
चौधरी के अनुसार 6,484 करोड़ रुपये की बचत हुई है, जिसमें से 5,422 करोड़ रुपये आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) को रोककर और 1,062 करोड़ रुपये वसूली के जरिए बचाए गए। चालू वित्त वर्ष के दौरान अक्टूबर तक इन मामलों में कुल 69 गिरफ्तारियां की गई हैं।