आइसक्रीम पार्लर या किसी आउटलेट से आइसक्रीम खरीदने पर अब 18 फीसदी जीएसटी चुकाना होगा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के दो सर्कुलर में कहा गया कि आइसक्रीम पार्लर पहले से बना उत्पाद बेचते हैं। इन्हें रेस्त्रां की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इनमें किसी तरह की रसोई या पाक क्रिया नहीं होती। इनका काम आइसक्रीम की बिक्री है जो एक सामान है। इसमें सेवा नहीं है, इसके बावजूद अगर सेवा शामिल होती भी है तो इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा।
25 फीसदी वेतनभोगियों को ही मिला मोरेटोरियम का लाभ
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
महामारी की वजह से नौकरियां जाने और वेतन में कटौती से भारतीयों के बचत पर असर पड़ रहा है। इंडिया लेंड्स व आईआईएम कोझिकोड़ के ई-सेल के एक सर्वे के मुताबिक, छंटनी और वेतन में कटौती ने करीब 85 फीसदी भारतीय पुरुषों में भविष्य की बचत को लेकर चिंता पैदा कर दी है। सर्वे में कहा गया है कि महामारी के दौरान सरकार की ओर से दी गई मोरेटोरियम का लाभ कई वेतनभोगियों तक नहीं पहुंचा है।
सर्वे में शामिल केवल 25 फीसदी वेतनभोगियों को ही इस सुविधा का लाभ मिला है। 34 फीसदी वैसे लोगों को मोरेटोरियम का लाभ मिला है, जो अपना रोजगार करते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि दूसरी लहर के कारण 66 फीसदी जेनरेशन जेड (21 से 25 वर्ष की उम्र के युवा) की वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई है। सर्वे 1,400 लोगों से बातचीत पर आधारित है।
बैंक जमा 9.34% बढ़ा कुल 155.9 लाख करोड़
बैंकों का कर्ज 6.67% बढ़कर 109.57 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। आरबीआई के मुताबिक, 24 सितंबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का जमा 9.34% बढ़कर 155.95 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 2020 के समान पखवाड़े में बैंकों का कुल कर्ज 102.72 लाख करोड़ और जमा 142.62 लाख करोड़ रुपये था।
एनसीआर में मकानों की बिक्री 22% घटी
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
देश के सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री इस साल जनवरी-अगस्त में 17% बढ़कर 1,99,243 इकाई हो गई। प्रॉपइक्विटी की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, आलोच्य अवधि में दिल्ली-एनसीआर में बिक्री 22 फीसदी घटकर 16,846 इकाई रही। नई आपूर्ति 42% बढ़कर 17,615 इकाई पहुंच गई। इस दौरान हैदराबाद में बिक्री 35 फीसदी, चेन्नई में 27%, पुणे में 22%, मुंबई में 20% और बंगलूरू में 11% बढ़ी है। हालांकि, कोलकाता में बिक्री मेें 11% गिरावट रही।
आठ साल में होगा सबसे ज्यादा गेहूं का निर्यात
5 of 6
गेहूं की फसल
- फोटो : अमर उजाला
भारत का गेहूं निर्यात 2021 में सालाना आधार पर चार गुना बढ़कर 42 लाख टन पर पहुंच सकता है। यह 2013 के बाद गेहूं निर्यात का आठ साल का उच्च स्तर होगा। दो अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कीमतों से गेहूं की वैश्विक मांग बढ़ी है। इस साल के शुरुआती आठ महीनों में निर्यात में 887 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।