{"_id":"61d420511b0910288d30c3a9","slug":"pan-card-holders-may-get-fined-up-to-10000-rupees-after-31st-march-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाह: 31 मार्च तक हर हाल में कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो भरना पड़ सकता है 10 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सलाह: 31 मार्च तक हर हाल में कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो भरना पड़ सकता है 10 हजार का जुर्माना
Tue, 04 Jan 2022 03:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Jan 2022 03:55 PM IST
सार
Pan Aadhaar Link Last Date: पैन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी पैन कार्ड धारक है तो तुरंत इसे आधार कार्ड से लिंक कर लें। ऐसा न करने पर आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस काम को करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
विज्ञापन
पैन को आधार से लिंक
- फोटो : Twitter/@KanuDesai180
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी पैन कार्ड धारक है तो तुरंत इसे आधार कार्ड से लिंक कर लें। ऐसा न करने पर आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस काम को करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
विज्ञापन
विफल रहे तो उठानी होेंगी ये परेशानी
विभाग की ओर से 31 मार्च 2022 तक अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को अपने आधार कार्ड नंबर से जोड़ने की सलाह दी गई है। दी गई समय सीमा तक ऐसा करने में विफल रहने से न केवल उनका पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा, बल्कि पैन आधार को जोड़ने के लिए 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। पैन कार्ड धारक की समस्या यहीं खत्म नहीं होगी, क्योंकि व्यक्ति म्यूचुअल फंड, स्टॉक, बैंक खाता खोलने का काम भी नहीं कर पाएंगे, जहां पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
इस धारा के तहत लग सकता है जुर्माना
इसके अलावा, यदि व्यक्ति पैन कार्ड प्रस्तुत करता है, जो अब वैध नहीं है, तो आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272एन के तहत, निर्धारण अधिकारी निर्देश दे सकता है कि ऐसा व्यक्ति दंड के रूप में, 10 हजार रुपये की राशि का भुगतान करेगा। यानी आपकी थोड़ी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है और आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए 31 मार्च का इंतजार करने के बजाय आज ही पैन आधार लिंक करना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
इस तरह आसानी से करें ये काम
आप आयकर विभाग के पोर्टल incometax.gov.in/पर जाकर इसे जोड़ सकते हैं। यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपका पैन नंबर यूजर आईडी के तौर पर इस्तेमाल करना होगा। अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि के साथ लॉगइन करने पर नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको लिंक आधार का विकल्प दिखेगा। इसे क्लिक करते ही आपसे आधार और पैनकार्ड की जानकारी पूछी जाएगी। मांगी गई जानकारी दर्ज करें और प्रक्रिया को पूरा करें। इसके अलावा आप एसएमएस सुविधा का उपयोग करके भी आसानी से ये काम कर सकते हैं।