फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pakistan imran khan cabinet approves hike in gas prices, dollar crosses 163 mark

पाकिस्तानः महंगाई की मार, 191 फीसदी बढ़े गैस के दाम

Thu, 27 Jun 2019 01:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 27 Jun 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
pakistan imran khan cabinet approves hike in gas prices, dollar crosses 163 mark

पाकिस्तान में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे निजात देने के लिए वहां की इमरान खान सरकार भी लोगों की मदद नहीं कर रही है। इमरान सरकार और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का भी महंगाई को बढ़ाने में काफी योगदान दिख रहा है, जिससे मुल्क की अवाम को आगे चलकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। डॉलर ने भी नया स्तर छू लिया है। 

विज्ञापन

191 फीसदी बढ़ेंगे गैस के दाम

डॉन अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान की कैबिनेट ने बुधवार को गैस के दाम में 191 फीसदी बढ़ोतरी करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही बिजली की कीमतों में इजाफा करने की मंजूरी दे दी है। यह नई कीमतें एक जुलाई से लागू होंगी। 

विज्ञापन

गैस के दाम में इतना होगा बदलाव

 

यूनिट (घन मीटर)  पुराना बिल  नया बिल बदलाव
50 285 285 00
100 572 933 361
200 2,305 3,872 1,567
300 3,589 7,995 4,406
400   13,508 14,373 865

बिजली की कीमतों में इतना हुआ इजाफा

कैबिनेट ने बिजली की कीमतो में 1.494 प्रति यूनिट का इजाफा करने की मंजूरी दे दी। सरकार को आईएमएफ के साथ हुए समझौते के फलस्वरूप ऐसा किया है। इससे लोगों को बिजली भी महंगा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

163 पर पहुंचा डॉलर

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर की 163 पाकिस्तानी रुपये के पार चला गई। मई 2018 में जहां यह 121 रुपये के स्तर पर था, वहीं अब तक इसमें 35 फीसदी की गिरावट आ गई है। फॉरेक्स मार्केट पर नजर रखने वाले एक बैंकर ने बताया कि सेंट्रल बैंक अभी भी किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में और मुश्किल हालात से गुजरना पड़ सकता है। 

इतनी हुई महंगाई दर

पाकिस्तान की जनता में महंगाई को लेकर काफी रोश है। पाकिस्तान में मार्च 2019 के दौरान महंगाई की दर पांच वर्ष के उच्चतम स्तर 9.41 फीसदी पर पहुंच गई थी। महंगाई का यह स्तर अप्रैल 2014 के बाद का सर्वाधिक है। उस समय महंगाई 9.2 फीसदी आंकी गई थी। मार्च महीने में ही महंगाई एक माह पहले की तुलना में 1.42 फीसदी बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed