Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pak FM Aurangzeb hints at issuing Panda bonds to tap into China’s extensive capital market

Pakistan: चीन में 'पांडा बॉन्ड' जारी कर पैसे जुटाएगा पाकिस्तान, आईएमएफ के बाद अब ड्रैगन को रिझाने की तैयारी

Fri, 28 Mar 2025 12:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

Pakistan: आईएमएफ से मदद हासिल करने के बाद अब कर्जे से जूझ रहा पाकिस्तान फिर से चीन पर डोरे डालने लगा है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने बताया है कि उनका देश पहली बार चीन में पांडा बॉन्ड जारी करने को तैयार है। पांडा बॉन्ड चीन में विदेशी संस्थाओं की ओर से युआन में ऋण हासिल करने का जरिया हैं। इसके जरिए बैंकों, परिसंपत्ति प्रबंधकों और बीमा कंपनियों को चीनी संस्थाओं से निवेश हासिल करने का मौका मिलता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Pak FM Aurangzeb hints at issuing Panda bonds to tap into China’s extensive capital market
चीन में पांडा बॉन्ड जारी करेगा पाकिस्तान। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आईएमएफ से मदद हासिल करने के बाद अब कर्जे से जूझ रहा हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान अब ड्रैगन को रिझाने की तैयारी में है। पाकिस्तान चीन के व्यापक पूंजी बाजार का लाभ उठाने के लिए इस साल युआन में पांडा बांड जारी कर सकता है। देश के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, बोआओ फोरम फॉर एशिया के दौरान चीन के सीजीटीएन के साथ एक साक्षात्कार में बोलते हुए औरंगजेब ने कहा कि पाकिस्तान चीन के बांड बाजार में कदम रखने के लिए तैयार है। इससे पहले वह केवल पश्चिमी बाजारों में ही ऋणपत्र जारी करता था। उन्होंने कहा, "मैं वकालत करता रहा हूं और मैं बहुत उत्सुक हूं कि पाकिस्तान... पांडा बॉन्ड की शुरुआत करे।" हमें पूरी उम्मीद है कि इस कैलेंडर वर्ष के दौरान हम ऐसा करेंगे।

विज्ञापन

क्या है पांडा बॉन्ड?

पांडा बॉन्ड चीन में विदेशी संस्थाओं की ओर से युआन में ऋण हासिल करने का जरिया हैं। वे बैंकों, परिसंपत्ति प्रबंधकों और बीमा कंपनियों सहित चीनी वित्तीय संस्थानों से निवेश हासिल करने का मौका देते हैं। पांडा बॉन्ड एक ऐसा बॉन्ड हो जो चीन के घरेलू बॉन्ड बाजार में विदेशी कंपनियों, सरकारों या वित्तीय संस्थानों की ओर से चीनी मुद्रा युआन में जारी किया जाता है। इसे 'पांडा' नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि पांडा चीन का राष्ट्रीय प्रतीक है। यह बॉन्ड जारी कर विदेशी कंपनियों को चीन के पूंजी बाजार से धन जुटाने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार चीन की मुद्रा में बॉन्ड जारी करेगा पाकिस्तान 

औरंगजेब ने कहा कि पाकिस्तान को डॉलर और यूरो बॉन्ड जारी करने का अनुभव है, लेकिन चीन के ऋण बाजार में वह पहली बार प्रवेश कर यूआन में बॉन्ड जारी करेगा। यह कदम फंडिंग स्रोतों में विविधता लाने और पश्चिमी बाजारों पर निर्भरता कम करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। सरकार अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने और लम्बे समय से चले आ रहे आर्थिक संकट से उबरने के बाद अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने का प्रयास कर रही है। दो वर्ष पहले लगातार बढ़ रहे कर्जे के कारण पाकिस्तान लगभग सॉवरेन डिफॉल्ट की स्थिति में पहुंच गया था। 

पांडा बॉन्ड के जरिए 20 करोड़ डॉलर जुटाने की कोशिश करेगा पड़ोसी देश

जनवरी में वित्त मंत्री ने कहा था कि पांडा बांड जारी करने लक्ष्य लगभग 20 करोड़ डॉलर होगा। उनकी यह घोषणा प्रमुख क्रेडिट एजेंसियों की ओर से पाकिस्तान की संप्रभु रेटिंग को सुधारने के बाद आई हे। इससे पाकिस्तान के लिए वैश्विक बांड बाजारों में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अपने बेहतर हुए व्यापक आर्थिक संकेतकों का लाभ उठा रहा है और बीजिंग के साथ गहरे वित्तीय संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed