फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paddy sowing area increased by 3 percent to 180.2 lakh hectare in Kharif season 10 percent decline in pulses

Agriculture: चालू खरीफ सीजन में धान की बुवाई का रकबा 3% बढ़कर 180.2 लाख हेक्टेयर, दलहन में 10% गिरावट

Tue, 25 Jul 2023 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 06:19 AM IST
सार

कृषि मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, श्रीअन्न या मोटे अनाज का रकबा 21 जुलाई तक बढ़कर 134.91 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 128.75 लाख हेक्टेयर था। गैर-खाद्यान्न श्रेणी में तिलहन का रकबा 155.29 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 160.41 लाख हेक्टेयर पहुंच गया।

विज्ञापन
Paddy sowing area increased by 3 percent to 180.2 lakh hectare in Kharif season 10 percent decline in pulses
(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

चालू खरीफ सीजन (ग्रीष्मकालीन बुवाई) में 21 जुलाई, 2023 तक धान की बुवाई का क्षेत्रफल 3 फीसदी बढ़कर 180.2 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। हालांकि, दलहन का रकबा 10 फीसदी घटकर 85.85 लाख हेक्टेयर रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में धान की बुवाई का क्षेत्रफल 175.47 लाख हेक्टेयर व दलहन का रकबा 95.22 लाख हेक्टेयर रहा था।

विज्ञापन

कृषि मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, श्रीअन्न या मोटे अनाज का रकबा 21 जुलाई तक बढ़कर 134.91 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 128.75 लाख हेक्टेयर था। गैर-खाद्यान्न श्रेणी में तिलहन का रकबा 155.29 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 160.41 लाख हेक्टेयर पहुंच गया।

विज्ञापन

कृषि मंत्रालय ने कहा, सभी फसलों का क्षेत्रफल बढ़ा
आंकड़ों के मुताबिक, सभी प्रमुख खरीफ फसलों का कुल रकबा 21 जुलाई तक बढ़कर 733.42 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 724.99 लाख हेक्टेयर था। इस अवधि में गन्ने का रकबा 53.34 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 56 लाख हेक्टेयर पहुंच गया, जबकि कपास की बुवाई का क्षेत्रफल घटकर 109.69 लाख हेक्टेयर रह गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि अल नीनो की स्थिति के बाद भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य बारिश की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed