{"_id":"64c6868626a3d607dd0cbb84","slug":"over-6-cr-itrs-filed-for-2022-2023-fiscal-latest-news-update-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITR: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए छह करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल; इसमें 26.76 लाख आज ही भरे गए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ITR: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए छह करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल; इसमें 26.76 लाख आज ही भरे गए
Sun, 30 Jul 2023 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 30 Jul 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
itr file
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों का आंकड़ा रविवार को छह करोड़ के पार पहुंच गया। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आज शाम तक छह करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल किए गए आईटीआर के आंकड़े से भी ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, वेतन पाने वाला वर्ग और ऐसे लोग जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने ट्वीट किया कि 30 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। इसमें से 26.76 लाख आईटीआर रविवार को दाखिल किए गए। बता दें कि आईटीआर दाखिल करने के लिए फोन, लाइव चैट और सोशल मीडिया के जरिए करदाताओं की लगातार मदद की जा रही है।
विज्ञापन