फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   our goal is of more than 5 trillion dollar economy says pm modi to top industrialists

उद्योगपतियों से मुलाकात में बोले पीएम मोदी- 50 खरब डॉलर से भी बड़े हैं हमारे लक्ष्य

Tue, 07 Jan 2020 02:06 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 07 Jan 2020 02:06 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था’ तो महज एक पड़ाव है और हमारे लक्ष्य काफी ज्यादा बड़े हैं।

विज्ञापन
our goal is of more than 5 trillion dollar economy says pm modi to top industrialists
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आम बजट से पहले देश के बड़े उद्योगपतियों के साथ चर्चा के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों, विकास दर को गति देने और रोजगार बढ़ाने के लिए जरूरी उपायों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कॉरपोरेट कर अपने अभी  तक के निचले स्तर पर है और उद्योग के सामने मौजूद समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ देश में भ्रम फैलाया जा रहा है औ भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों को उद्योग के विरुद्ध बताया जा रहा है। नए वर्ष की शुरुआत में, आज इस मंच से मैं भारतीय उद्योग जगत को फिर कहूंगा कि निराशा को अपने पास भी मत फटकने दीजिए। नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़िए, अपने विस्तार के लिए आप देश के जिस भी कोने में आप जाएंगे, भारत सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। 

विज्ञापन

ये दशक भारतीय उद्यमियों का होगा : मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले पांच सालों में, देश में निष्ठा के साथ काम करने का, पूरी ईमानदारी के साथ काम करने का, पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का एक माहौल बना है। इस माहौल ने देश को बड़े लक्ष्य तय करने, और तय समय पर प्राप्त करने का हौसला दिया है।  ये जरूरी नहीं कि जो कंपनी सफल न हो रही हो, उसके पीछे कोई साजिश ही हो, कोई लालच ही हो। देश में ऐसे उद्यमियों के लिए एक रास्ता तैयार करना आवश्यक था और आईबीसी ने इसी का आधार तय किया है। 

आज जब हम एक नए वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, नए दशक में प्रवेश कर रहे हैं, तो मुझे ये कहने में कोई हिचक नहीं कि ये दशक भारतीय उद्यमियों का होगा। कुछ कर गुजरने की ये भावना, जोखिम उठाने की ये भावना, नए-नए क्षेत्रों में अपना विस्तार करने की ये भावना, आज भी हर भारतीय उद्यमी की पहचान है। भारत का उद्यमी अधीर है देश के विकास के लिए, अपनी क्षमताओं और सफलताओं के विस्तार के लिए।

प्रधानमंत्री से मिलने वाले उद्योगपतियों में टाटा समूह के रतन टाटा, भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, अरबपति गौतम अडानी, महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, खनन दिग्गज अनिल अग्रवाल सहित कई मौजूद रहे। इसके अलावा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टीवीएस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, एलएंडटी के एएम नाइक शामिल थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 1 फरवरी को आम बजट पेश करना है, जिसमें उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती विकास दर को रफ्तार देना होगा।

एआई के प्रयोग से 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का विभिन्न स्वरूपों में इस्तेमाल करने से भारत 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि विभिन्न विभाग एआई, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अन्य आधुनिक माध्यमों के इस्तेमाल से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने के तरीकों पर काम कर रहे हैं। 

गोयल ने कहा कि हमने भारत को अगले पांच साल में 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। एआई के जरिए हम अधिक लागत दक्ष और नतीजा आधारित तरीके से विस्तार कर सकते हैं। रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे गोयल ने कहा कि एआई का बेहतर लाभ लेने के तरीकों पर रेलवे में एक टीम काम कर रही है। यह सभी क्षेत्रों में काफी मददगार होगा। इससे कारोबार सुगमता की स्थिति को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed