फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Opening Bell: Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक तक टूटा, निफ्टी 23000 के नीचे; वीआईएक्स 6% चढ़ा

Mon, 28 Sep 2026 09:35 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को तेज गिरावट दिखी। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी 23,000 के नीचे पहुंचा। जानिए बाजार में गिरावट की वजह, इंडिया वीआईएक्स और ग्लोबल मार्केट का हाल।

विज्ञापन
Opening Bell: Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को कमजोर शुरुआत की। शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए बाजार में सोमवार सुबह बिकवाली का दबाव दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा नीचे गया, जबकि निफ्टी 23,000 के स्तर के नीचे फिसल गया। बाजार में बढ़ती अस्थिरता का संकेत इंडिया वीआईएक्स में करीब 6% की तेजी से भी मिला।

विज्ञापन

बाजार में आज इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?


शुक्रवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 50 77.40 अंक यानी 0.34% चढ़कर 23,140.50 पर, जबकि सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43% बढ़कर 73,895.74 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


लेकिन सोमवार की शुरुआत में तस्वीर बदल गई। सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 73,295.82 के स्तर पर 599.92 अंक यानी 0.81% की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 172.75 अंक यानी 0.75% की गिरावट के साथ 22,967.75 के स्तर र कारोबार करता दिखा। आगे चलकर यह गिरावट 700 अंकों तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार पर कौन-कौन से दबाव हैं?

हाल की बाजार गिरावट के पीछे कई कारण एक साथ काम कर रहे हैं। इनमें भूराजनीतिक अनिश्चितता, शेयरों का ऊंचा वैल्यूएशन, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और कंपनियों की कमाई की धीमी रफ्तार प्रमुख हैं।


खास तौर पर कच्चे तेल की कीमतें बाजार के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है। इसलिए तेल महंगा रहने से आयात बिल और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है, जिसका असर बाजार की धारणा पर पड़ता है।

क्या इंडिया वीआईएक्स की तेजी बाजार की चिंता बढ़ा रही है?

इंडिया वीआईएक्स में करीब 6% की बढ़ोतरी बाजार में बढ़ती अस्थिरता का संकेत दे रही है। वीआईएक्स को आम तौर पर बाजार की अपेक्षित अस्थिरता का संकेतक माना जाता है।

इसका मतलब यह है कि निवेशकों के बीच आने वाले दिनों में बाजार के उतार-चढ़ाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। हालांकि, वीआ की तेजी अपने आप में बाजार की दिशा तय नहीं करती।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

  • अमेरिका में एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.4% नीचे
  • निक्केई 225 फ्यूचर्स 0.4% नीचे
  • जापान का टॉपिक्स 0.2% ऊपर
  • ऑस्टेलिया का एसएंडपी एएसएक्स: 0.5% ऊपर
  • हॉन्गकॉन्ग का हेंग सेंग: 0.7% ऊपर
  • शंघाई कंपोजिट 1.8% नीचे
  • यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स 0.4% ऊपर

आगे भारतीय शेयर बाजार की चाल कैसी रह सकती है?

निकट अवधि में भारतीय बाजार वोलाटाइल और एक दायरे में रह सकता है, खासकर अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं। हालांकि, घरेलू आर्थिक वृद्धि, संस्थागत निवेश का समर्थन और कंपनियों की कमाई बाजार को सहारा दे सकते हैं। वहीं, भूराजनीतिक तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आने पर बाजार की धारणा में सुधार हो सकता है। फिलहाल निवेशकों की नजर कच्चे तेल, वैश्विक बाजारों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और कंपनियों की आगामी कमाई पर रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed