फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Only seven days left do this work soon otherwise the pension will stop

काम की खबर: महज सात दिन का समय शेष, जल्द कर लें ये जरूरी काम नहीं तो रुक जाएगी पेंशन

Sat, 25 Dec 2021 05:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Dec 2021 05:02 PM IST
सार

Alert For Pensioners: साल 2021 खत्म होने में महज सात दिनों का समय बचा हुआ है। 2022 के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। अगर आप पेंशनर हैं और अपनी पेंशन को निर्बाध रूप से पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है और ये काम कराना आपके लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Only seven days left do this work soon otherwise the pension will stop
- - फोटो : social media

विस्तार

साल 2021 खत्म होने में महज सात दिनों का समय बचा हुआ है। 2022 के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। अगर आप पेंशनर हैं और अपनी पेंशन को निर्बाध रूप से पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है तो इससे पहले ये दस्तावेज जमा कराना फायदे का सौदा होगा। ये काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जीवित होने का प्रमाण है दस्तावेज 
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपके पास आज से सात दिन का समय ही बचा है। बिना रुकावट अपनी पेंशन पाने के लिए पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बेहद जरूरी है। यह दस्तावेज दरअसल इसलिए जमा कराया जाता है क्योंकि इस लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से पता चलेगा कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं। इसके लिए सरकार ने अंतिम तिथि को बीते दिनों बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया था।
विज्ञापन


घर बैठे करा सकते हैं जमा
अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। ये काम अब आप अपनी सहूलियत से घर बैठे कर सकते हैं। तरीके के बारे में बताएं तो सबसे पहले जान लें कि आपको अपने पास आधार कार्ड, मौजूदा मोबाइल नंबर, पेंशन टाइप, पीपीओ नंबर, पेंशन का अकाउंट नंबर तैयार रखना होगा। ताकि एजेंट या पोस्टमैन के आने पर आप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट कर सकें। इसके लिए आपका आधार कार्ड नबंर पेंशन देने वाली एजेंसी यानी बैंक या पोस्ट ऑफिस के पास रजिस्टर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सार्वजनिक बैंक दे रहे सुविधा
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के मुताबिक, पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच एक गठबंधन है, वे ग्राहक के दरवाजे पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इनमें भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक शामिल हैं।


आपके घर पहुंचेगा एजेंट
इस सुविधा के तहत एक एजेंट अपॉइंटमेंट के मुताबिक तारीख और समय पर आपके घर पहुंचेगा लाइफ सर्टिफिकेट एप से ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र ले लेगा। हालांकि, बैंक इस सर्विस के लिए कुछ शुल्क भी लेता है। आपको उदाहरण के लिए बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक इस सुविधा के लिए 75 रुपये के साथ जीएसटी चार्ज करता है। वहीं अन्य बैंकों के अलग-अलग शुल्क हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed