फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   only 13 percent companies will give jobs in next three months, says a survey

अगले तीन महीने केवल 13 फीसदी कंपनियों में मिलेगी नौकरियां, लोगों को होगी मुश्किल

Tue, 11 Jun 2019 07:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 11 Jun 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
only 13 percent companies will give jobs in next three months, says a survey

भारत का नौकरी बाजार बदलावों के दौर से गुजर रहा है। आगामी कुछ महीनों में नौकरियां मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं। एक सर्वे में कहा गया है कि देशभर के केवल 13 फीसदी नियोक्ताओं के पास ही अगले तीन महीन में नए लोगों को भर्ती करने की योजना है। वहीं, 61 फीसदी अपने कार्यबल में विस्तार की संभावना नहीं देख रहे हैं।  

विज्ञापन


मैनपावरग्रुप के रोजगार परिदृश्य सर्वे के मुताबिक, महज 13 फीसदी नियोक्ताओं को ही अपने कार्यबल को बढ़ाने और 61 फीसदी को इसमें कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। 26 फीसदी नियोक्ताओं में नए लोगों को नौकरी पर रखने को लेकर अनिश्चितता है। अगर इस स्थिति की तुलना 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही से की जाए तो यह नौकरी पर रखे जाने की उम्मीद में चार फीसदी की मामूली गिरावट दिखाता है। 

विज्ञापन

44 देशों में किया गया सर्वे

यह सर्वे 44 देशों के 59,000 से अधिक नियोक्ताओं से बातचीत पर आधारित है। इसमें 4,951 भारतीय नियोक्ता भी शामिल हैं। मैनपावरग्रुप इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर (विपणन) सिंथिया गोखले ने कहा कि सर्वे में भारत का नौकरी बाजार कुल मिलाकर स्थिर दिख रहा है। हालांकि, अब भी रोजगार की रफ्तार धीमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा क्षेत्र में बढ़त की उम्मीद

सर्वे के मुताबिक, नौकरी बाजार में क्षेत्र के हिसाब से तीसरी तिमाही में सेवा क्षेत्र में बढ़त की उम्मीद है। इस क्षेत्र में रोजगार परिदृश्य 16 फीसदी और खनन एवं निर्माण, थोक एवं खुदरा व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 11 फीसदी रहने की संभावना है। जापान, क्रोएशिया, ताइवान, अमेरिका, ग्रीस ओर स्लोवेनिया में नौकरियों को लेकर मजबूत परिदृश्य है, जबकि हंगरी, अर्जेंटीन, इटली और स्पेन में इसे लेकर कमजोर रुख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed