फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   online job activity saw a rise in the month of feb, banking and fintech see maximum growth

आईटी को छोड़कर के इन सेक्टर्स में बढ़ी नौकरियां, बैंकिंग, वित्तीय सेवा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

Wed, 14 Mar 2018 05:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
online job activity saw a rise in the month of feb, banking and fintech see maximum growth
pmi

ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में फरवरी माह में उछाल दर्ज किया गया है जिससे बैंकिंग, वित्तीय सेवा तथा बीमा क्षेत्र सहित सभी उद्योगों में सुधार का संकेत मिलता है। हालांकि आईटीईएस क्षेत्र का दबाव में रहना लगातार जारी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


इस साल फरवरी माह के लिए नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स 2,087 रहा, जो फरवरी 2017 की तुलना में छह फीसदी अधिक है। यह सूचकांक ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में तेजी का सूचक है। इस बीच, मॉन्स्टर एंम्प्लॉइमेंट इंडेक्स के मुताबिक इस साल फरवरी में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में साल दर साल के आधार पर 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नौकरी डॉट कॉम के मुख्य बिक्री अधिकारी वी. सुरेश ने बताया कि जॉबस्पीक इंडेक्स ने फरवरी में साल दर साल के आधार पर छह फीसदी की वृद्धि दर्शाई है। ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में यह वृद्धि मूल रूप से सूचना-प्रौद्योगिकी से इतर क्षेत्रों जैसे तेल एवं गैस, बीएफएसआई, इंश्योरेंस, इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, कंस्ट्रक्शन एवं ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजगार बाजार में अस्थिरता बरकरार है और आईटी क्षेत्र दबावग्रस्त रहा है। उछाल आने से पहले अगले कुछ महीनों तक हमें इस अस्थिरता के बरकरार रहने की उम्मीद है। 

शीर्ष पर रहा कोलकाता

online job activity saw a rise in the month of feb, banking and fintech see maximum growth

मॉन्स्टर डॉट कॉम के शहरवार आंकड़ों के मुताबिक, सूचकांक द्वारा निगरानी रखे जाने वाले शहरों में कोलकाता में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में सर्वाधिक 45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद बड़ौदा में 37 फीसदी तथा अहमदाबाद में 33 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई।

नौकरी डॉट कॉम के मुताबिक, मुंबई में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में फरवरी 2018 में साल दर साल के आधार पर 12 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। मॉन्स्टर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई में ऑनलाइन नियुक्ति गतिविधियों में जनवरी के छह फीसदी के मुकाबले घटकर पांच फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि निगरानी रखे जाने वाले सभी शहरों में दिल्ली-एनसीआर में सबसे कम मात्र एक फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 

मेट्रो शहरों में वृद्धि मजबूत 
नौकरी डॉट कॉम के मुताबिक, आंकड़ों की साल दर साल की तुलना यह दर्शाता है कि शीर्ष मेट्रो शहर स्थिर वृद्धि बरकरार रखे हुए है, हालांकि टीयर-2 बाजार भी इससे बहुत दूर नहीं है और उसने भी खासी तेजी का संकेत दिया है।

वहीं, वरिष्ठ प्रबंधन में भूमिका निभाने के लिए 16 साल से अधिक अनुभव वाले पेशेवरों की भर्ती में साल दर साल के आधार पर 16 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, 0-3 साल के अनुभव वाले पेशेवरों की भर्ती में आठ फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

मॉन्स्टर डॉट कॉम के एपीएसी एंड गल्फ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि आम बजट 2018 ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार तथा रोजगार सृजन पर केंद्रित रहना खुशी की बात है। इससे उत्पादन तथा विनिर्माण क्षेत्र को बहुत जरूरी प्रोत्साहन प्रदान किया है, जिसमें दिसंबर 2015 के बाद पहली बार साल दर साल के आधार पर 59 फीसदी की वृद्धि देखी गई। 

रिटेल में तीन माह बाद दिखी तेजी 
मुखर्जी ने कहा कि फरवरी में रिटेल क्षेत्र में ऑनलाइन नियुक्ति में तीन महीने बाद तेजी दर्ज की गई, जो बेहद उल्लेखनीय सुधार है, क्योंकि इस क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियों में नवंबर 2017 में कोई वृद्धि नहीं दर्ज की गई थी, जबकि दिसंबर तथा जनवरी में ऋणात्मक वृद्धि रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed