फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Online Fraud: 40% of people were cheated while shopping online in the festive season, claims report

Online Fraud: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी के दौरान 40% लोग ठगी का शिकार हुए, स्टडी में दावा

Tue, 01 Nov 2022 07:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 01 Nov 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
Online Fraud: 40% of people were cheated while shopping online in the festive season, claims report
online fraud

इस बार के त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी करने वाले करीब 40 प्रतिशत लोग ठगी का शिकार हो गए। एक स्टडी में इस बात का दावा किया गया है। यह स्टडी साइबर सिक्योरिटी के मामले में ग्लोबल लीडर की पहचान रखने वाले नॉर्टन की ओर से द हैरिस पोल नाम की संस्था ने की है। संस्था ने त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी से जुड़ी एक स्टडी सार्वजनिक की है।   

विज्ञापन


स्टडी के अनुसार सर्वे में शामिल दो तिहाई भारतीय (लगभग 78%) अपनी गोपनीय जानकारी के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंतित थे। वहीं 77 प्रतिशत लोगों को थर्ड पार्टी रिटेलर की ओर से ठग लिए जाने की चिंता सता रही थी। ऑनलाइन खरीदे गए रिफरबिस्ड डिवाइस के संबंध में 72 प्रतिशत लोग चितिंत थे। सर्वे में शामिल किए गए 69 प्रतशत लोग अपनी खरीदे गए सामान की हैंकिंग के बारे में सोचकर भी परेशान थे। 
विज्ञापन


नॉर्टन लाइफ लॉक के भारत और सार्क देशों के निदेशक रितेश चोपड़ा केक अनुसार हाल के दिनों में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या बढ़ी है, इसके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम, गिफ्ट कार्ड फ्रॉड और पोस्टल डिलीवरी फ्रॉड भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टडी के अनुसार सर्वे के दौरान 78 प्रतिशत लोगों ने यह भी माना कि अपने डिवाइसेज के माध्यम से ऑनलाइन रहकर समय बिताकर उन्होंने त्योहारों के दौरान अधिक जुड़ा हुआ महसूस किया। 74 प्रतिशत लोगों का यह भी मानना था कि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी में मददगार रहा।


स्टडी के दौरान 65 प्रतिशत भारतीय व्यस्कों ने यह भी कहा कि यदि त्योहारों के दौरान उनकी ऑनलाइन उपकरणों तक पहुंच नहीं होती तो उनका मानसिक स्वास्थ्य इससे प्रभावित होता। रितेश चोपड़ा के अनुसार हमारी रिपोर्ट यह भी बताती है कि कई भारतीय त्योहारों के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए ठगी का शिकार हुए। सर्वे में शामिल लोगों को औसतन करीब 6,216 रुपये का नुकसान हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed