फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   onion prices increases by 200 rupees in neighboring countries after india banned exports

भारत के प्याज निर्यात पर बैन से पड़ोसी देशों में 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत

Wed, 02 Oct 2019 04:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 02 Oct 2019 04:30 PM IST
सार

  • महज एक महीने में भारत के पड़ोसी देशों में दोगुने हुए प्याज के दाम, निर्यात पर प्रतिबंध से गहराया संकट
  • आपूर्ति की भरपाई के लिए चीन, म्यांमार, मिस्र जैसे देशों का रुख करने को हुए मजबूर 

विज्ञापन
onion prices increases by 200 rupees in neighboring countries after india banned exports
प्याज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल, बांग्लादेश, मलयेशिया से लेकर श्रीलंका तक भारत के ज्यादातर पड़ोसी देशों में प्याज पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। दुनिया में प्याज के सबसे बड़े निर्यातक भारत के इसके निर्यात पर प्रतिबंध के फैसले से तो संकट कुछ ज्यादा ही गहरा गया है। दरअसल भारत अपने पड़ोसी देशों की प्याज की ज्यादातर जरूरत की भरपाई करता है। इसके चलते इन देशों को अब चीन, म्यांमार, मिस्र और तुर्की जैसे देशों का रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भारत में भारी बारिश के चलते प्याज की फसल में देरी हो रही है, जिसके कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले रविवार को स्थानीय कीमतें 4,500 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई थीं, जो लगभग छह साल का ऊपरी स्तर है। इसके चलते सरकार ने निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। इसके चलते नेपाल में पिछले एक महीने के दौरान प्याज की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। इसका असर दूसरे पड़ोसी देशों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन


सरकारी अधिकारियों और ट्रेडर्स ने कहा कि प्रतिबंध के बाद बांग्लादेश जैसे देशों ने कीमतों को थामने के लिए म्यांमार, मिस्र, तुर्की और चीन जैसे देशों से प्याज की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध करना शुरू कर दिया है। हालांकि भारतीय निर्यात की भरपाई करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के मुताबिक, भारत ने वित्त वर्ष 2018-19 में 22 लाख टन प्याज का निर्यात किया था। ट्रेडर्स का अनुमान है कि यह आंकड़ा एशियाई देशों द्वारा किए जाने वाले कुल आयात की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है।

बांग्लादेश: 15 दिन दोगुने हुए दाम

बांग्लादेश के एक ट्रेडर मोहम्मद इदरीस ने कहा कि किसी अन्य स्थान से होने वाली वैकल्पिक आपूर्ति के महंगा होने से भी आयातकों का सिरदर्द बढ़ जाएगा। बांग्लादेश की राजधानी में महज 15 दिन के भीतर प्याज की कीमतें दोगुने बढ़कर 1.42 डॉलर (100 रुपये) प्रति किलो के आसपास पहुंच गए हैं, जो दिसंबर 2013 के बाद सबसे ज्यादा है। इदरीस ने कहा, ‘एशिया और यूरोप में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।’ हालांकि, भारत की तर्ज पर बांग्लादेश सरकार ने भी सब्सिडी पर प्याज की बिक्री करनी शुरू कर दी है।

श्रीलंका में एक हफ्ते में 50 फीसदी बढ़ी कीमत

उधर, हालात गंभीर होने के बाद श्रीलंका ने पहले ही मिस्र और चीन को प्याज का ऑर्डर दे दिया है। श्रीलंका में पिछले एक हफ्ते में प्याज के भाव लगभग 50 फीसदी बढ़कर 1.7 डॉलर (120 रुपये) प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। 



भारतीय प्याज के दूसरे बड़े खरीदार मलयेशिया ने निर्यात पर प्रतिबंध को अस्थायी बताया है। उधर मुंबई की प्याज निर्यातक संघ के अध्यक्ष अजीत शाह ने कहा कि भारत ने खुद कीमतों को थामने के लिए मिस्र से आयात करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed