फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   once again petrol diesel price hiked after karnataka elections over

कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से लगाई आग

Mon, 14 May 2018 10:58 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
once again petrol diesel price hiked after karnataka elections over

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी होने के एक दिन बाद ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। सोमवार को 19 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं करने के बाद यह कदम कंपनियों ने उठाया है। 

विज्ञापन


82 के पार हुआ पेट्रोल
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 17 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। आखिरी बार तेल कंपनियों ने 24 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की थी। चार महानगरों की बात करें तो मुंबई में सबसे ज्यादा पेट्रोल के दाम हो गए हैं। यहां पेट्रोल 82.56 रुपये हो गया है। वहीं दिल्ली में 74.80 रुपये, कोलकाता में 77.50 रुपये और चेन्नई में 77.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 
विज्ञापन


वहीं अगर एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में सबसे महंगा पेट्रोल है। यहां पर यह 76.02 रुपये हो गया है। फरीदाबाद में 75.58 रुपये, गुड़गांव में 75.34 रुपये और गाजियाबाद में 75.90 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में ही सबसे महंगा डीजल
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के चार महानगरों में सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है। यह यहां पर 70.43 रुपये है। वहीं दिल्ली में 66.14 रुपये, कोलकाता में 68.68 रुपये और चेन्नई में यह 69.79 रुपये प्रति लीटर है।एनसीआर रीजन में डीजल सबसे महंगा डीजल फरीदाबाद में और सबसे सस्ता गाजियाबाद में है। फरीदाबाद में डीजल 67.26 रुपये, गुड़गांव में 67.03 रुपये, नोएडा में 66.32 रुपये और गाजियाबाद में यह 66.19 रुपये है। 

ईरान पर प्रतिबंध से पड़ेगा असर

once again petrol diesel price hiked after karnataka elections over

इराक और साऊदी अरब के बाद ईरान कच्चे तेल का भारत में सबसे बड़ा सप्लायर है। प्रतिबंध लगने के बाद पूरी दुनिया में कच्चे तेल का दाम काफी बढ़ सकते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है, जिसके चलते भारत सरकार पर बोझ बढ़ेगा।

कच्चे तेल की कीमत भी इस वक्त 70 डॉलर प्रति बैरल के बीच चल रही हैं। फरवरी में भारत यात्रा पर आए ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के बाद भारत ने कच्चे तेल के आयात को बढ़ा दिया था। 

आप पर पड़ेगा यह असर
अगर कच्चा तेल और महंगा होता तो फिर देश में पेट्रोल-डीजल का दाम भी बढ़ जाएगा, जिससे आम लोगों के दैनिक जीवन पर काफी असर पड़ेगा। डीजल बढ़ने से जहां शहरों में दूध, फल, सब्जियां महंगी हो जाएंगी, वहीं दूसरी तरफ आना-जाना भी बढ़ जाएगा।  

रुपये में कमजोरी
वहीं रुपया भी 66.87 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। ब्रेंट क्रूड करीब 4 परसेंट चढ़कर 71 डॉलर के करीब निकलने में कामयाब रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे टूटकर 67.05 के स्तर पर आ गया। रुपये का यह स्तर बीते 15 महीने का निचला स्तर है। आखिरी बार रुपये का यह स्तर फरवरी 2017 को देखा गया था। बीते शुक्रवार को रुपया 22 पैसे टूटकर 66.86 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed