फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   On Global Day of Parents, give the gift of health insurance to your parents to avoid medical expenses

ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स: माता-पिता को दें हेल्थ बीमा का सुरक्षा कवच, इलाज के लिए नहीं खर्च करनी पड़ेगी बचत

Mon, 02 Jun 2025 07:33 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क अमर उजाला
बिजनेस डेस्क अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 07:33 AM IST
सार

बढ़ते मेडिकल खर्चों के बीच बुजुर्ग माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी हो गया है। फैमिली फ्लोटर या अलग पॉलिसी लेकर उन्हें बेहतर इलाज का हक दें। इससे मेडिकल खर्च की चिंता कम होगी और सेविंग्स सुरक्षित रहेंगी। ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स पर यही होगा सच्चा तोहफा।

विज्ञापन
On Global Day of Parents, give the gift of health insurance to your parents to avoid medical expenses
स्वास्थ्य बीमा - फोटो : ANI

विस्तार

बढ़ते मेडिकल खर्चों के बीच स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बात जब माता-पिता की हो, तो उनके लिए सबसे अच्छी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी होना कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक जरूरत बन जाती है। आज के दौर में एक अच्छी और संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी होना बेहद जरूरी है। इसलिए, ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स के मौके पर अपने माता-पिता को जो सबसे अच्छा तोहफा दिया जा सकता है, वो है स्वास्थ्य बीमा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपके माता-पिता को सबसे अच्छी मेडिकल देखभाल मिले और आपको अपनी जेब से या उन्हें अपनी रिटायरमेंट बचत को खर्च न करना पड़े।
विज्ञापन


इसलिए आवश्यक है संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा  
आप फैमिली फ्लोटर प्लान चुन सकते हैं, जिसमें माता-पिता को आपकी मौजूदा पॉलिसी में शामिल किया जा सकता है या फिर आप उनके लिए अलग से संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी भी ले सकते हैं। बुजुर्ग माता-पिता को आमतौर पर उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ज्यादा कवर की जरूरत होती है, इसलिए उनके लिए अलग पॉलिसी लेना बेहतर होता है। एक स्टैंडर्ड पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने के साथ भर्ती से पहले और बाद के खर्च के साथ डायलिसिस, एंबुलेंस व डोमिसिलिअरी हॉस्पिटलाइजेशन कवर शामिल होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Piyush Goyal: भारत-EU ट्रेड डील इसी साल संभव; निवेश अवसरों पर CEO से बातचीत; WTO में विवाद निपटारे पर भी सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े काम की चीज है ऐड-ऑन कवर
ऐड-ऑन कवर में सबसे जरूरी है क्रिटिकल इलनेस कवर। यह स्ट्रोक, कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग, न्यूरोलॉजिकल बीमारियां, किडनी फेलियर, ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देता है। इसके अलावा, आप कंज्यूमेबल कवर और ओपीडी कवर जैसे ऐड-ऑन भी ले सकते हैं। लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने की स्थिति में ग्लव्स, सीरिंज, पट्टी, कॉटन, मास्क जैसी चीजों पर होने वाला खर्च भी बढ़ सकता है। कंज्यूमेबल कवर होने पर इन खर्चों को जेब से नहीं देना पड़ेगा। ओपीडी कवर से आपके माता-पिता नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप करवा सकते हैं।

खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
कवरेज और पॉलिसी शर्तें:
पॉलिसी में क्या-क्या शामिल है और क्या नहीं, यह जानना जरूरी है। इससे क्लेम करते वक्त आप मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। को-पेमेंट से लेकर सब-लिमिट तक, पॉलिसी के शब्दों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

नेटवर्क हॉस्पिटल्स: इमरजेंसी कभी भी आ सकती है, इसलिए पॉलिसी में शामिल नेटवर्क हॉस्पिटल्स की सूची जरूर रखें। नेटवर्क हॉस्पिटल में इलाज कराने पर कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा मिलती है।


को-पेमेंट और वेटिंग अवधि: स्वास्थ्य बीमा में को-पेमेंट का मतलब है कि इलाज का कुछ खर्च बीमाधारक को खुद उठाना होता है, जो 10 से 40 फीसदी तक हो सकता है। कोशिश करें कि ऐसी पॉलिसी चुनें, जिसमें को-पेमेंट शून्य हो, ताकि इलाज के वक्त जेब से ज्यादा खर्च न करना पड़े। इसके अलावा, ऐसी पॉलिसी लें, जिसमें वेटिंग अवधि कम हो।

ये भी पढ़ें:- Aviation: कनेक्टिविटी में वृद्धि से मजबूत हो रहा भारतीय विमानन बाजार; देश की जीडीपी में इतना है योगदान

बड़ी कारगर है फॉल डिटेक्शन तकनीक
बीमा कंपनियां अब फॉल डिटेक्शन तकनीक के साथ भी आ रही हैं। इसमें माता-पिता को एक स्मार्ट वॉच पहननी होती है, जो गिरने की स्थिति में उसे पहचान लेती है और तुरंत इमरजेंसी कॉन्टैक्ट, सेवाओं व मेडिकल प्रोवाइडर्स को अलर्ट भेज देती है। यह डिवाइस जरूरी संकेतों की निगरानी करती है। इनमें गड़बड़ी पाई जाती है तो तुरंत मेडिकल मदद मिलती है।  
-भास्कर नेरुरकर, प्रमुख, हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन टीम, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed