{"_id":"5e75d4508ebc3e78ae1fec4e","slug":"ola-has-suspended-its-ola-share-survice-temproraly-to-stop-spreading-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस ने डाला यात्रियों के जेब पर डाका, OLA ने बंद की ये लोकप्रिय सुविधा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोनावायरस ने डाला यात्रियों के जेब पर डाका, OLA ने बंद की ये लोकप्रिय सुविधा
Sat, 21 Mar 2020 02:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
OLA Cabs
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस तेजी से दुनियाभर में अपना पैर पसारते जा रहा है। भारत में भी इसके कई मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार, प्रशासन और लोगों की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ओला अब OLA ने ग्राहकों के लिए अपनी एक लोकप्रिय सर्विस को बंद कर दिया है। दरअसल कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए ओला ने अपनी OLA Share सर्विस को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
OLA Share हुई बंद
ओला की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने की कोशिशों के तहत अब कंपनी 'ओला शेयर' सुविधा को कुछ दिनों के लिए बंद कर रही है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि शेयर की सुविधा को वापस कब शुरू किया जाएगा, लेकिन इतना जरूर बताया है कि इस सर्विस के लिए ग्राहकों को अगले आदेश तक का इंतजार करना होगा। हालांकि, इस दौरान ओला की माइक्रो, मिनी, प्राइम, रेंटल और आउटस्टेशन जैसी सर्विसेज जारी रहेंगी।
विज्ञापन
क्या है OLA Share सर्विस
OLA Share सर्विस में एक ही कार में अलग-अलग यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। ऐसे में इस सर्विस के कारण ग्राहकों को बचत होती थी।
कोरोनावायरस का कहर
कोरोनावायरस दुनिया भर में कहर बन कर टूटा है। इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक 11,310 लोगों की जान ले ली है। वहीं, 272,000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। भारत की बात की जाए तो स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि कोरोनावायरस के 275 अब तक सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोंगो से रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की गई है कि सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लोग घरों से बाहर नहीं निकलें।