फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil Companies Making Rs 10 Per Litre Profit On Petrol over Rs 6 loss on diesel

Petrol Price: पेट्रोल पर 10 रुपये लीटर मुनाफा कमा रही हैं तेल कंपनियां, ग्राहकों को नहीं मिल रहा कोई लाभ

Sat, 07 Jan 2023 05:32 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 07 Jan 2023 05:32 AM IST
सार

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने अप्रैल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इन्हें 24 जून, 2022 वाले हफ्ते में पेट्रोल पर 17.4 रुपये लीटर और डीजल पर 27.7 रुपये लीटर का घाटा हो रहा था।
 

विज्ञापन
Oil Companies Making Rs 10 Per Litre Profit On Petrol over Rs 6 loss on diesel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

तेल कंपनियां इस समय हर लीटर पेट्रोल पर 10 रुपये का मुनाफा कमा रही हैं। बावजूद इसके ग्राहकों को इसका कोई फायदा नहीं हुआ है क्योंकि कंपनियों ने कीमतों को लंबे समय से स्थिर रखा है। दूसरी ओर, डीजल पर इनको 6.5 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है।

विज्ञापन


सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने अप्रैल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इन्हें 24 जून, 2022 वाले हफ्ते में पेट्रोल पर 17.4 रुपये लीटर और डीजल पर 27.7 रुपये लीटर का घाटा हो रहा था।
विज्ञापन


हालांकि, अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में इन कंपनियों को पेट्रोल पर फायदा तो हुआ पर डीजल पर घाटा हो रहा है। अप्रैल-मई में जब कच्चे तेल की कीमतें 103 डॉलर तक पहुंच गई थीं, तब भी इन कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे उनको उस समय भारी घाटा हुआ था। जून में कच्चे तेल की कीमत 116 डॉलर से गिरकर अब 78-79 डॉलर पर आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-सितंबर में 21 हजार करोड़ का घाटा
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण अप्रैल से सितंबर तिमाही में इन तीनों कंपनियों को 21,201 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि, इसी दौरान सरकार ने इनको 22 हजार करोड़ रुपये भी दिया था। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि दिसंबर तिमाही में आईओसी को 1,300 करोड़ रुपये और एचपीसीएल को 600 करोड़ का घाटा हो सकता है। बीपीसीएल मुनाफा दर्ज कर सकती है।


पहली बार इतने लंबे समय तक कीमत में कोई बदलाव नहीं 
इन तीनों कंपनियों की बाजार में 90 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले 20 सालों में पहली बार इतने लंबे समय तक इन्होंने कीमतों को स्थिर रखा। इन्होंने नवंबर में रोजाना घोषित होने वाली कीमतों को रोक दिया था। उस समय देश में पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये के पार पहुंच गईं थीं। हालांकि, पिछले साल मध्य मार्च में अचानक पेट्रोल और डीजल का भाव 10 रुपये लीटर बढ़ गया था। उससे पहले पेट्रोल की एक्साइज ड्यूटी में 13 रुपये और डीजल की ड्यूटी में 16 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed