Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nvidia setback Microsoft most valuable co Jensen Huang company first time behind after June 2025 know details

एनवीडिया को झटका: अब माइक्रोसॉफ्ट बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, 16 माह में पहली बार पिछड़ी हुआंग की कंपनी

Tue, 10 Nov 2026 11:22 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 10 Nov 2026 11:22 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल किया। एआई संभावनाओं पर अनिश्चितता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग से जुड़ी जांच के कारण एनवीडिया के शेयर गिरे।

विज्ञापन
Nvidia setback Microsoft most valuable co Jensen Huang company first time behind after June 2025 know details
एनवीडिया के शेयरों में गिरावट, माइक्रोसॉफ्ट आगे निकली (सांकेतिक) - फोटो : adobestock

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल किया। मंगलवार को जब यह रिकॉर्ड बदला तो यह जून 2025 के बाद पहला मौका था, जब एनवीडिया किसी कंपनी से पिछड़ रही हो। माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण 3.9 ट्रिलियन डॉलर दर्ज किया गया। गत दिनों एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग का हनीट्रैप प्रकरण सामने आया था। चीनी जासूस एलिस के साथ सीईओ हुआंग अफेयर की खबरों के बाद चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया को लेकर नकारात्मक माहौल बना और कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य को लेकर अनिश्चितता इसका एक कारण थी।

विज्ञापन

एनवीडिया के शेयरों में गिरावट क्यों हुई?

एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग को लेकर एक जांच भी चल रही है। यह जांच एक विदेशी खुफिया प्रयास से जुड़ी है कि क्या वह इसका निशाना थे। माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 543.25 डॉलर पर बंद हुए। वहीं, एनवीडिया के शेयरों में 6 फीसदी से अधिक की हानि हुई। वे लगभग 167.11 डॉलर पर रहे। 10 नवंबर तक हुआंग की कुल संपत्ति 145.8 अरब डॉलर थी। 

विज्ञापन

एनवीडिया की जांच का मामला क्या है?

चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अफेयर की स्वीकारोक्ति के बाद चीन की तरफ से कथित जासूसी मामले की जांच कर रहे एनवीडिया के निदेशक मंडल ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के रहस्यों से समझौता होने का कोई कारण नहीं मिला। एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग ने भी जांच का समर्थन करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग और उनकी नेतृत्व टीम पर पूरा भरोसा होने की बात कही है। बोर्ड के मुताबिक  स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति बाहरी स्वतंत्र वकील की सहायता से इस जांच की निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कंपनियों की आय रिपोर्ट क्या कहती है?

अमेरिकी शेयर बाजार से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के लिए 92.3 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 19 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी का शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढ़कर 36.6 अरब डॉलर हो गया। क्लाउड राजस्व 30 फीसदी बढ़कर 63.9 अरब डॉलर और एज़ूर राजस्व 48 फीसदी बढ़ा। वहीं, एनवीडिया की नवीनतम तिमाही 26 जुलाई को समाप्त हुई, जिसमें राजस्व 106 फीसदी बढ़कर 96.2 अरब डॉलर रहा। इसका शुद्ध लाभ 126 फीसदी बढ़कर 59.7 अरब डॉलर हो गया। डेटा सेंटर राजस्व 117 फीसदी बढ़कर 89 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

भविष्य में कैसी संभावनाएं हैं?

माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कंपनी की वाणिज्यिक शेष प्रदर्शन बाध्यताएं 73 फीसदी बढ़कर 677 अरब डॉलर हो गईं। प्रति शेयर लाभ 32 फीसदी बढ़कर 4.92 डॉलर हो गया। परिचालन से 58 अरब डॉलर की नकदी उत्पन्न हुई। एनवीडिया ने अपनी वेरा रूबिन प्लेटफॉर्म को पूर्ण उत्पादन में लाने की बात कही है। यह माइक्रोसॉफ्ट एज़ूर, गूगल क्लाउड और ओरेकल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे भागीदारों पर चल रहा है। एनवीडिया ने अपनी तीसरी वित्तीय तिमाही के लिए 108 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान लगाया है, जिसमें चीन से डेटा सेंटर कंप्यूट राजस्व शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed