फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nvidia loses top spot to Microsoft after 3% drop, Know market cap status of indian companies

Nvidia: सबसे मूल्यवान कंपनी बनने की रेस जारी; एनवीडिया से फिर आगे माइक्रोसॉफ्ट, जानिए भारतीय कंपनियों का हाल

Fri, 21 Jun 2024 11:01 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 21 Jun 2024 11:01 AM IST
सार

Nvidia: एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और एपन दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने के लिए रेस में हैं। एनवीडिया के शेयरों में गुरुवार को लगभग 3.4% की गिरावट आई, जिससे दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब माइक्रोसॉफ्ट को वापस मिल गया। एपल भी इन दोनों कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। भारतीय कंपनियों की बात करें तो वे अभी इस मामले में काफी पीछे हैं।

विज्ञापन
Nvidia loses top spot to Microsoft after 3% drop, Know market cap status of indian companies
दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एनवीडिया के शेयरों में गुरुवार को लगभग 3.4% की गिरावट आई, जिससे दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब माइक्रोसॉफ्ट को वापस मिल गया। एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट से आगे निकल गया था। कंपनी के  शेयर फिलहाल 131.88 डॉलर पर हैं। बाजार बंद होते समय कंपनी की मार्केट वैल्यू 3.34 ट्रिलियन डॉलर रही और इसमें पिछले दिन के क्लोजिंग के मुकाबले करीब 91 बिलियन डॉलर की कटौती हुई। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट का बाजार मूल्य भी फिसलकर 3.30 ट्रिलियन डॉलर हो गया। दोपहर के कारोबार में इसके शेयर 0.4% नीचे 444.8 डॉलर पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

सबसे मूल्यवान कंपनी बनने की रेस में तीन कंपनियों के बीच कांटे की टक्कर

एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और एपन दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने के लिए रेस में हैं। टिम कुक के नेतृत्व वाली आईफोन निर्माता एपल का बाजार पूंजीकरण 3.22 ट्रिलियन डॉलर है, कंपनी के शेयर शेयर 2.2% की गिरावट के साथ 210.10 डॉलर पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

Nvidia loses top spot to Microsoft after 3% drop, Know market cap status of indian companies
एनवीडिया - फोटो : amarujala.com

एनवीडिया के शेयरो की कीमत इस साल हुई अब तक लगभग तीन गुना

उधर, एलन मस्क ने बुधवार को अपने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि डेल और सुपर माइक्रो अपने एक्सएआई स्टार्टअप के सुपर कंप्यूटर के लिए सर्वर रैक की आपूर्ति कर रहे हैं, जिसका उपयोग इसके एआई टूल, ग्रोक की क्षमताओं का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। डेल टेक्नोलॉजीज और सुपर माइक्रो कंप्यूटर के शेयर क्रमशः 1% और 0.7% गिर गए। मस्क ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि ग्रोक 2 मॉडल को प्रशिक्षित करने में लगभग 20,000 एनवीडिया एच100 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट लगे और ग्रोक 3 मॉडल और उससे आगे के लिए 100,000 एनवीडिया एच100 चिप्स की आवश्यकता होगी।  एनवीडिया के शेयरो की कीमत इस साल अब तक लगभग तीन गुना हो गई है। सुपर माइक्रो के शेयरों की वैल्यू इसी अवधि में तीन गुना से ज्यादा रही है, जबकि डेल का शेयर करीब 95 पर्सेंट चढ़ा है। फिलाडेल्फिया एसई सेमीकंडक्टर इंडेक्स अप्रैल में सबसे हालिया गिरावट के बाद से लगभग 34% बढ़ गया बढ़कर मंगलवार को लाइफटाइम हाई पर बंद हुआ। 

बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट और एपल से आगे निकल गया एनवीडिया

इससे पहले बुधवार को अमेरिका की प्रौद्योगिकी दिग्गज कंपनी एनवीडिया कॉर्प माइक्रोसॉफ्ट और एपल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक मार्केट-कैप रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गया था। 3.335 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट-कैप के साथ एनवीडिया अब कुछ सबसे बड़े वैश्विक बाजारों की तुलना में भी अधिक मूल्यवान है।

भारत की सबसे मूल्यवाल कंपनी रिलायंस शीर्ष कंपनियों में 46वें नंबर पर

एनपीडिया का मार्केट कैप वर्ष वर्ष 2024 में सेंसेक्स के कुल मार्केट कैप से भी अधिक बढ़ा है। 20 जून के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स का कुल मार्केट कैप 1829 अरब डॉलर था। जबकि सिर्फ 2024 में एनवीडिया का मार्केट कैप 2,112 अरब डॉलर बढ़ा है। एनवीडिया मार्केट कैप के मामले में फ्रांस, कनाडा, जर्मनी और साऊदी अरब के कुल मार्केट कैप से भी अधिक है। एनवीडिया के मार्केट कैप का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि टॉप 100 मार्केट कैप वाली कंपनियों में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज (236.86 अरब डॉलर) 46वें, टीसीएस (165.07 अरब डॉलर) 77वें और एचडीएफसी बैंक (151.13 अरब डॉलर) 90वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed