फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Number of unemployed decreased by 34 lakh in November, but only five lakh got employment in india

Unemployment: नवंबर में बेरोजगारों की संख्या 34 लाख घटी, पांच लाख को ही मिला रोजगार; इतनी रह गई बेरोजगारी दर

Tue, 03 Dec 2024 05:12 AM IST
शिव शुक्ला कालीचरण
कालीचरण Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 03 Dec 2024 05:12 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यस्त त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद श्रम बाजार ठंडा पड़ गया। नवंबर में करीब 29 लाख लोगों ने श्रम बाजार छोड़ दिया। अक्तूबर में देश में 3.97 करोड़ बेरोजगार थे, जिनकी संख्या नवंबर में करीब 34 लाख घटकर 3.62 करोड़ रह गई। 

विज्ञापन
Number of unemployed decreased by 34 lakh in November, but only five lakh got employment in india
भारत में बेरोजगारी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश में बेरोजगारी दर अक्तूबर में 8.7 फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद नवंबर, 2024 में घटकर 8 फीसदी रह गई। इस दौरान बेरोजगारों की संख्या में 34 लाख की बड़ी गिरावट देखने को मिली, जबकि रोजगार सिर्फ पांच लाख लोगों को ही मिला। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले माह घटने के बावजूद बेरोजगारी दर अब भी अधिक है। नवंबर लगातार दूसरा महीना रहा, जब बेरोजगारी दर 8 फीसदी या उससे अधिक रही है। दिसंबर में भी इसके उच्च स्तर पर रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यस्त त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद श्रम बाजार ठंडा पड़ गया। नवंबर में करीब 29 लाख लोगों ने श्रम बाजार छोड़ दिया। अक्तूबर में देश में 3.97 करोड़ बेरोजगार थे, जिनकी संख्या नवंबर में करीब 34 लाख घटकर 3.62 करोड़ रह गई। एक व्यक्ति को बेरोजगार तब माना जाता है, जब उसे रोजगार नहीं मिल पाता है, लेकिन वह सक्रिय रूप से काम की तलाश करता है।

विज्ञापन

30 लाख लोगों ने बंद की काम की तलाश
रिपोर्ट में कहा गया है कि 34 लाख लोगों में से करीब 30 लाख ने रोजगार की तलाश बंद कर दी। हालांकि, ये 30 लाख लोग दिसंबर में रोजगार की तलाश में आसानी से श्रमबल में वापस आ सकते हैं। इनमें से करीब 10 लाख लोग बेरोजगारों की श्रेणी में आ गए हैं। इसका मतलब है कि वे काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सक्रिय रूप से रोजगार नहीं ढूंढ़ रहे हैं। दिसंबर में श्रमबल में वृद्धि होने के कारण श्रम बाजारों पर अतिरिक्त रोजगार देने का दबाव होगा। रोजगार बढ़ने के बावजूद दिसंबर में बेरोजगारी दर 8 फीसदी से अधिक रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमबल भागीदारी में आई गिरावट
 सीएमआईई के मुताबिक, श्रमबल भागीदारी दर (एलपीआर) अक्तूबर के 41.2 फीसदी से घटकर 40.8 फीसदी रह गई। नवंबर में एलपीआर में हल्की कमी सामान्य है और यह गिरावट मौसमी हो सकती है। दिसंबर में एलपीआर मौसमी वृद्धि की उम्मीद है।

रोजगार मिलने की दर चौथे महीने भी घटी

पिछले महीने रोजगार मिलने की दर में मामूली गिरावट देखने को मिली और यह अक्तूबर के 37.56 फीसदी से घटकर 37.55 फीसदी रह गई। रोजगार मिलने की दर में यह लगातार चौथे महीने गिरावट है। अगस्त में यह दर 38 फीसदी रही थी।

चालू वित्त वर्ष में बेरोजगारी दर 8.1 फीसदी
चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में बेरोजगारी दर 8.1 फीसदी और 2023-24 में 8.1 फीसदी रही थी। बीते वित्त वर्ष में रोजगार मिलने की दर 37.1 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed