फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   number of online income tax payers decreased in one year

एक साल में 6.6 लाख से भी अधिक घटी ऑनलाइन आयकर भरने वालों की संख्या

Mon, 06 May 2019 10:07 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
number of online income tax payers decreased in one year

ऑनलाइन आयकर भरने वाले लोगों की संख्या में वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान भारी गिरावट हुई। आयकर विभाग की ऑनलाइन आयकर भरने वाली वेबसाइट के अनुसार साल 2018-19 में ऑनलाइन आयकर भरने वाले लोगों की संख्या में 6.6 लाख से भी अधिक की गिरावट आई है। 

विज्ञापन

इतनी रही ऑनलाइन आयकर भरने वालों की संख्या

पिछले वित्त वर्ष यानी 2017-18 में यह आंकड़ा 6.74 करोड़ था, जो इस साल 6.68 करोड़ रहा। वहीं 2016-17 में 5.28 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन आयकर भरा था। इसके साथ ही अगर विभाग के पास रजिस्टर्ड लोगों की बात करें तो 2018-19 में इनकी संख्या 15 फीसदी बढ़कर 8.45 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन

पहली बार कम हुई ई-रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या

नोटबंदी के बाद उम्मीद थी कि करदाताओं की संख्या बढ़ेगी, लेकिन 2018-19 में हुई ये गरावट हैरानी की बात है। विश्लेषकों के अनुसार हाल के वर्षों में पहली बार ई-रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या कम हुई है। वहीं कोटक इकोनॉमिक रिसर्च की हालिया रिपोर्ट की मानें तो आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग में गिरावट चिंताजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ये गिरावट जारी रही तो केंद्र में बनने वाली नई सरकार को 2019-20 में इस पर अधिक ध्यान देना होगा। इनकम टैक्स रिटर्न के साथ-साथ सरकार को टैक्स कलेक्शन बढ़ाने पर भी ध्यान देना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed