फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NRIs can now apply for Aadhaar on arrival without 182 day wait

मोदी सरकार का NRI को तोहफा, अब आधार के लिए नहीं करना होगा 182 दिनों का इंतजार

Tue, 24 Sep 2019 02:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Sep 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
NRIs can now apply for Aadhaar on arrival without 182 day wait
आधार कार्ड

त्योहारों से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एनआरआई को तोहफा दिया है। इसके तहत अब एनआरआई को आधार कार्ड के लिए 182 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने यूनिक आइडेंटिफिकेश अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) को भी सर्कुलर जारी कर दिया है। मामले में यूआईडीएआई का कहना है कि वैध भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई भारत पहुंचने के साथ ही आधार कार्ड हासिल कर सकेंगे। 

विज्ञापन

निर्मला सीतारमण ने की थी घोषणा

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पांच जुलाई के बजट भाषण में घोषणा की थी कि, 'मैं भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों को उनके देश आने पर 182 दिन की सीमा के बगैर आधार कार्ड जारी करने का प्रस्ताव करती हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूआईडीएआई के सीईओ ने कही थी ये बात

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने बताया था कि प्राधिकरण की प्रणाली को इस सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है और अनिवार्य विधायी कदमों को जल्द अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रणाली तीन माह के भीतर तैयार हो जाएगी। अब सोमवार को सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 



इसके साथ ही पांडेय ने कहा था कि, 'हम एक ‘मिलने का समय’ तय करने की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे ताकि देश से बाहर रह रहे लोग भी एक तय समय और जगह की मांग कर सकें ताकि वे जैसे ही भारत आएं जल्द से जल्द आसानी से अपने आधार को बनवा सकें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed