फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   now railway to clean blanket daily

अब हर इस्तेमाल के बाद धुलेंगे रेलवे के कंबल

Mon, 14 Mar 2016 03:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 03:22 AM IST
सार

  • शिकायत के बाद रेलवे ने किया फैसला
  • एनआईएफटी से डिजाइन कराए हल्के कंबल

विज्ञापन
now railway to clean blanket daily
रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि उन्हें रेलवे के बदबूदार कंबलों से जल्द ही निजात मिल जाएगी। विभाग ने अब इन्हें हर इस्तेमाल के बाद धोने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसके लिए ट्रेनों में वजन में हल्के और मुलायम कपड़े के कंबल दिए जाएंगे, जिन्हें धोना आसान होगा। अभी कंबलों महीने में एक या दो बार धोया जाता है। इसका एक बड़ा कारण वर्तमान में ट्रेनों में दिए जाने वाले कंबलों का बहुत भारी होना भी है।
विज्ञापन


रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंबलों के गंदे होने को लेकर बहुत शिकायतें आ रही थीं। इसी को देखते हुए तय किया गया कि जल्द ही ऐसे कंबल इस्तेमाल में लाए जाएंगे, जिन्हें रोज धोया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कंबल ऊन और कपास के बने हैं तथा इन्हें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने डिजाइन किया है।

पहले इन्हें कुछ चुनी हुई प्रीमियर ट्रेनों में दिया जाएगा। बाद में कई और ट्रेनों में भी इसी तरह के कंबल बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि कई स्टेशनों पर मशीनी लांड्री स्थापित की गई है ताकि बेडरोल की रोज धुलाई हो सके। इसके साथ ही अब कंबलों के साथ पूरे बेडरोल का रंग रूप बदला-बदला नजर आएगा।


रेलवे ने चादर और तकियों के गिलाफ भी इंस्टीट्यूट से डिजाइन कराए हैं। दरअसल एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार यात्री सफेद की जगह रंगीन बेडरोल को प्राथमिकता देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed