फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   now purchased household goods while on board train

खुशखबरः ट्रेन में सफर के दौरान खरीद सकेंगे घरेलू उपयोग का सामान

Fri, 21 Dec 2018 02:02 PM IST
kapil sharma भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: kapil sharma Updated Fri, 21 Dec 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
now purchased household goods while on board train

जल्द ही रेल में सवार यात्री अपनी यात्रा के दौरान सौंदर्य प्रसाधन, घर और रसोई के समान, फिटनेस उपकरण की खरीददारी कर सकते हैं। अभी यह सुविधा यात्रियों को फिलहाल कुछ विमान सेवाओं में मिलती है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मुंबई खंड ने एक निजी फर्म को पांच साल के लिए 16 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान खरीददारी का ठेका दिया है। इस फर्म के पास घरेलू सामान तथा सौंदर्य उत्पाद सहित अन्य वस्तुएं बेचने का लाइसेंस होगा। यह ठेका कंपनी को 3.5 करोड़ रुपये में दिया गया है। 
विज्ञापन


इन चीजों को बेचने पर मनाही

हालांकि फर्म को ट्रेनों में कोई खाद्य सामग्री, सिगरेट, गुटखा या शराब बेचने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारी ने कहा कि इन वस्तुओं को सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक ही बेचा जा सकेगा और वर्दी में दो कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी रहेगी। यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड से सामान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉपिंग सुविधा के लिए ट्रेन में 1 फुट*3 फुट*3 फुट की अधिकतम डाइमेंशन की शॉपिंग कार्ट होगी। इसके लिए दो सेल्समेन भी रहेंगे। इन दोनों सेल्समैन को कंपनी की यूनिफॉर्म में रहना होगा और साथ में कंपनी का आईडी कार्ड भी रखना होगा। 


यात्रियों को सामान खरीदने के लिए पहले से एक बुकलेट का वितरण किया जाएगा, जिसमें वो सामान को पसंद करके खरीद सकेंगे। पहले चरण में यह सेवा दो ट्रेनों में शुरू की जाएगी और इसके बाद हर चरण में दो-दो ट्रेनों को जोड़ा जाएगा। इनमें से एक ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed