फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now passengers will analise cleainliness at platforms and trains

अब रेलवे को यात्री बताएंगे कैसी है स्टेशनों-ट्रेनों की साफ-सफाई

Tue, 21 Feb 2017 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Now passengers will analise cleainliness at platforms and trains
- फोटो : getty images

राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी ट्रेनों के साथ ही देश के बड़े स्टेशनों की स्वच्छता का स्तर आंकने के लिए रेलवे यात्रियों की सहायता लेगी। रेलवे स्टेशनों की साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए रेलवे अब जल्द ही 407 व्यस्त स्टेशनों और करीब 200 ट्रेनों का विस्तृत सर्वेक्षण और ऑडिट करेगा।

विज्ञापन


स्वच्छता अभियान से जुड़े रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोई भी यात्री ट्रेनों और स्टेशनों की स्वच्छता से जुड़ी तस्वीरें केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड को भेज सकता है। इस नियंत्रण कक्ष की स्थापना जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


यात्रियों से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर लोकप्रिय ट्रेनों में सक्रिय रख-रखाव संबंधी सेवाओं, कपड़ों की गुणवत्ता, शौचालयों की स्थिति, कचरे का निपटान और कीट नियंत्रण प्रणाली का ऑडिट भी किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों और स्टेशनों को सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर रैंक दी जाएगी। सर्वेक्षण में सभी प्रमुख ट्रेनों के अलावा सभी जन शताब्दी, संपर्कक्रांति और इंटर सिटी ट्रेनें भी शामिल की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed