फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now book Ola Cab without internet

अब बिना स्मार्टफोन आप बुक कर सकेंगे ओला कैब 

Wed, 05 Oct 2016 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Now book Ola Cab without internet
Ola Cab

आप कैब बुक कराना चाहते हैं और आपके पास स्मार्टफोन भी नहीं तो घबराएं नहीं। अब आपके फोन पर अगर इंटरनेट नहीं है तब भी आप ओला की कैब बुक करा सकते हैं। ओला ने चुनिंदा शहरों में ऑफलाइन सेवा शुरू की है। कंपनी ने ये सेवा उन लोगों के लिए शुरू की है जो अपने फोन पर इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन


ओला के बयान के अनुसार, इस फीचर में ग्राहक बिना इंटरनेट के भी फोन से कैब बुक कर सकेंगे। ओला ने मोबाइल एप पर 'ऑफलाइन बुकिंग' का नया फीचर शुरू किया है।
विज्ञापन


इस फीचर के जरिए पैसेंजर बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी ओला कैब बुक कर सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इससे उसे राइवल कंपनी उबर के मुकाबले बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक एसएमएस से बुक होगी ओला

Now book Ola Cab without internet
ola cab - फोटो : ola cab

जब भी यूजर ऑफलाइन होगा, तो उसके ऐप पर यह फीचर अपने आप दिखने लगेगा। इसके लिए ग्राहक को एसएमएस के जरिए अपनी जगह की जानकारी देनी होगी। इसके बाद ग्राहक को टैक्सी चालक की जानकारी दी जाएगी और वह ड्राइवर से बात कर बुकिंग को अंतिम रूप दे सकेगा।

इसको लेकर कंपनी ने अपने ग्राहकों को मेल भी किया है, जिसमें ऑफलाइन बुकिंग के बारे में बताया गया है।

कंपनी का कहना है कि वह इस फीचर की शुरुआत चार महानगरों से कर रही है और जल्द ही यह 102 शहरों में उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed