फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now Air India to take wait listed passengers of Rajdhani

राजधानी में बर्थ न मिले तो घबराएं नहीं, एयर इंडिया है ना

Thu, 26 May 2016 01:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 01:16 AM IST
सार

  • एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था शुरू होने की संभावना
  • सेकंड और थर्ड क्लास के वेटिंग
    टिकट वाले यात्रियों को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा

विज्ञापन
Now Air India to take wait listed passengers of Rajdhani
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo

विस्तार

एयर इंडिया जल्द ही राजधानी ट्रेनों में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को अपनी उड़ान से गंतव्य तक पहुंचाएगी। इसके लिए वह मामूली अतिरिक्त राशि लेगी इस प्रस्तावित व्यवस्था के लिए पहले ही एयर इंडिया और आईआरसीटीसी के बीच एक समझौता हो चुका है।

विज्ञापन


इसके एक सप्ताह के भीतर शुरू होने की संभावना है। एयर इंडिया के प्रमुख अश्वनी लोहानी ने कहा कि इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत राजधानी ट्रेनों के किसी भी श्रेणी के यात्री के पास अगर कंफर्म टिकट नहीं है तो उसके पास एयर इंडिया की उड़ान से यात्रा करने का विकल्प होगा।
विज्ञापन


इसके लिए शर्त यही होगी कि उस खास मार्ग पर एयर इंडिया की उड़ान सेवा हो। ऐसे यात्रियों को आईआरसीटीसी के जरिए ही एयर इंडिया का टिकट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में काम जारी है और एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था कर लिए जाने की संभावना है। एसी फर्स्ट क्लास के वेटिंग यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा जबकि सेकंड और थर्ड क्लास के वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed