फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now 298 services of DGCA will be available on one online platform, Aviation Minister Jyotiraditya Scindia launched

EGCA Lounch: अब एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी डीजीसीए की 298 सेवाएं, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की शुरुआत

Thu, 11 Nov 2021 02:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Nov 2021 02:57 PM IST
सार

EGCA Lounch: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसके माध्यम से विमानन नियामक डीजीसीए पायलट लाइसेंसिंग और मेडिकल जांच सहित अपनी 298 सेवाएं मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
Now 298 services of DGCA will be available on one online platform, Aviation Minister Jyotiraditya Scindia launched
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसके माध्यम से विमानन नियामक डीजीसीए पायलट लाइसेंसिंग और मेडिकल जांच सहित अपनी 298 सेवाएं मुहैया कराएगा। 

विज्ञापन


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ई-जीसीए में कई सुविधाएं
सिंधिया ने यहां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ई-जीसीए लॉन्च करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर 298 सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। इनमें से पहले दो चरण में 99, जबकि अगले दो चरणों में 198 सेवाएं शुरू की गईं। पहले चरणों में शुरू की गईं 99 सेवाओं में 70-75 प्रतिशत पायलट लाइसेंसिंग, चिकित्सा जांच, उड़ान प्रशिक्षण संगठनों को अनुमति देना और क्षेत्रीय कार्यालयों को मुख्यालय से जोड़ने से संबंधित हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि अगले दो चरणों में शुरू की गईं सेवाओं में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की शेष 30 प्रतिशत सेवाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


ईजीसीए को बताया डीजीसीए का पुनर्जन्म 
ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार, कई मायनों में ई-जीसीए डीजीसीए का पुनर्जन्म है। उन्होंने कहा कि पुरानी व्यवस्था में पायलटों की चिकित्सा जांच एक बहुत ही बोझिल और समय खपाने वाली प्रक्रिया हुआ करती थी। यह प्रक्रिया जो पहले एक महीने या उससे अधिक समय लेती थी, ई-जीसीए में 2 से 4 दिनों में पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed