{"_id":"5dc3d3f78ebc3e5b521ee5b4","slug":"not-interested-in-buying-air-india-will-look-for-stake-in-indigo-says-qatar-airways","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया को खरीदने की नहीं है इच्छा, इंडिगो उससे बेहतरः कतर एयरवेज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एयर इंडिया को खरीदने की नहीं है इच्छा, इंडिगो उससे बेहतरः कतर एयरवेज
Thu, 07 Nov 2019 01:51 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
कतर एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि सरकारी हवाई कंपनी एयर इंडिया में बोली लगाने में किसी तरह की कोई रुचि नहीं है। इससे बढ़िया वो इंडिगो एयरलाइंस में हिस्सेदारी खरीदने को ज्यादा बढ़िया ऑफर मानते हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार एयर इंडिया को बेचने के लिए लंदन और सिंगापुर में रोड शो का आयोजन करने वाली है, ताकि निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बाकर ने कहा कि इंडिगो में हिस्सेदारी खरीदने का यह सही वक्त नहीं है, क्योंकि कंपनी के प्रमोटरों में गतिरोध चल रहा है।
विज्ञापन
कतर एयरवेज के साथ कोडशेयर अग्रीमेंट
इंडिगो ने गुरुवार को कतर एयरवेज के साथ कोडशेयर अग्रीमेंट किया है। इस अग्रीमेंट के बाद कतर एयरवेज इंडिगो के कुछ चुनिंदा रूटों पर सीटों को बुक कर सकेगी। इंडिगो 48 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। इंडिगो के प्रमोटर इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और राहुल भाटिया ने लंदन में को-प्रमोटर राकेश गंगवाल के खिलाफ आर्बिट्रेशन वाद दायर कर रखा है।
विज्ञापन