फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nomura report: India will grow fastest in this decade among South East Asian countries including China

नोमुरा की रिपोर्ट: चीन सहित दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में इस दशक में सबसे तेज बढ़ेगा भारत, एशिया को होगा लाभ

Tue, 06 Jun 2023 06:11 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Jun 2023 06:11 AM IST
सार

कोविड की शुरुआत के बाद से दुनिया की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में पहले से ही तेज गति से बढ़ने के बाद भारत का समय अब चीन को पीछे छोड़ने का है। समय के साथ जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और सिंगापुर को चीन ने पीछे छोड़ा था।

विज्ञापन
Nomura report: India will grow fastest in this decade among South East Asian countries including China
भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तुलनात्मक लाभ और कई सहायक कारकों के कारण इस दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था चीन सहित पूरे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में सबसे तेजी से बढ़ेगी। ब्रोकरेज हाउस नोमुरा को उम्मीद है कि भारत वित्त वर्ष 2023 से 2030 के बीच लगभग 6.6 प्रतिशत की दर से विकास करेगा। यह वित्त वर्ष 2010 के बाद सबसे तेज वृद्धि होगी।

विज्ञापन


कोविड की शुरुआत के बाद से दुनिया की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में पहले से ही तेज गति से बढ़ने के बाद भारत का समय अब चीन को पीछे छोड़ने का है। समय के साथ जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और सिंगापुर को चीन ने पीछे छोड़ा था। उसी तर्ज पर अब भारत चीन को पीछे छोड़ने की तैयारी में है। नोमुरा के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि चीन ने अपने कम लागत वाले तुलनात्मक लाभ को खो दिया है।
विज्ञापन


दुनिया भर की कंपनियां चीन पर निर्भरता कम कर दूसरे देशों में जा रही हैं। यह भारत, इंडोनेशिया और फिलीपीन जैसे अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देश हैं जो एशिया के नए उड़ान के रूप में उभर रहे हैं। आसियान में परिचालन का विस्तार करने की इच्छुक कंपनियां लगातार दूसरे वर्ष बढ़ी हैं। इसमें से आधे से अधिक कंपनियां एक से दो वर्षों के भीतर भारत और वियतनाम में परिचालन बढ़ाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया को होगा सर्वाधिक लाभ
नोमुरा ने रिपोर्ट में कहा, 3-5 साल में इस प्रक्रिया में तेजी आनी चाहिए। भारत और आसियान के नेतृत्व में एशिया को सबसे अधिक लाभ की संभावना है।

  • हाल के वर्षों में भारत के संरचनात्मक सुधार और भारी-भरकम खर्च एवं निवेश से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि मध्यम अवधि में लगभग 6.6 प्रतिशत रहेगी। इससे कमजोर रुपये को भी मजबूत होने में मदद मिलेगी।

...लेकिन ये है भारत के लिए चिंता का विषय
रिपोर्ट में कहा गया है, समय पर परियोजनाओं को पूरा करना चिंता का विषय बना हुआ है। इससे लागत में वृद्धि हो रही है। देरी के प्रमुख कारणों में भूमि अधिग्रहण, वन और पर्यावरण मंजूरी मिलने और बुनियादी ढांचे के समर्थन है।

  • अन्य कारणों में परियोजना वित्तपोषण के लिए गठजोड़ में देरी, कार्यक्षेत्र में बदलाव, निविदा और उपकरण आपूर्ति के साथ कानून व्यवस्था भी है। अप्रैल 2023 तक 1,605 परियोजनाओं में से 800 में देरी हुई।


ये हैं भारत की तेजी के कारण
नोमुरा का कहना है कि स्थिर राजनीतिक व्यवस्था, सुधारों पर ध्यान केंद्रित करने, कर प्रशासन का सरलीकरण, पीएलआई योजनाओं जैसे विभिन्न कारकों से भारत अगले दशक में तेजी से बढ़ेगा। बैंकों ने अपने खाता बही से भी बुरे फंसे कर्जों को हटा दिया है, जिससे ये अब तेजी से कर्ज दे रहे हैं।



भारी-भरकम खर्च और निवेश का फायदा
मध्यम अवधि में भारत, इंडोनेशिया और फिलीपीन के बुनियादी ढांचे के खर्च में तेजी आएगी। भारत सरकार ने हालिया बजट में 10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश खर्च का आवंटन किया है। सरकार ने निवेश खर्च को जीडीपी के 3.3 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। यह महामारी के पहले 1.7 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed