{"_id":"63bd6e50663b28356d627b3a","slug":"no-resignation-in-last-five-year-in-this-company-ai-digital-ceo-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Digital: छंटनी के दौर में भी इस कंपनी ने पिछले पांच साल से किसी ने नहीं दिया इस्तीफा, सीईओ का दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
AI Digital: छंटनी के दौर में भी इस कंपनी ने पिछले पांच साल से किसी ने नहीं दिया इस्तीफा, सीईओ का दावा
Tue, 10 Jan 2023 07:25 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:25 PM IST
सार
AI Digital: मैगली ने काम के वातावरण के लिहाज से अपनी कंपनी के माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि एक लेख में लिखा कि एक उद्यमी के रूप में शीर्ष प्रतिभा को आकर्षित करना और काम पर रखना मेरी प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
पूरी दुनिया के बाजार में मंदी की आशंका से कारोबारी सहमे हुए हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां छंटनी पर उतारू हैं। कंपनियों में इस्तीफे की खबरें अब मामूली हो गईं हैं। हालांकि नौकरियों पर संकट के इस दौर में भी एक कंपनी जॉब सिक्योरिटी की मिसाल बनी है। न्यूयॉर्क स्थित एक विज्ञापन कंपनी एआई डिजिटल के संस्थापक और सीईओ स्टीफल मैगली ने दावा किया है कि उनके संस्थान में पिछले पांच वर्षों में किसी भी कर्मचारी ने अपना इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन
मैगली ने काम के वातावरण के लिहाज से अपनी कंपनी के माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि एक लेख में लिखा कि एक उद्यमी के रूप में शीर्ष प्रतिभा को आकर्षित करना और काम पर रखना मेरी प्राथमिकता रही है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना महामारी के दौरान हम सब तनाव में थे, हम सब मानसिक रूप से परेशान थे पर हमने एक-दूसरे की मदद करने का निर्णय लिया। हमने एक दूसरे का साथ दिया। हमने कठिन समय में एक-दूसरे का साथ दिया और उससे बाहर निकल गए। मैगली ने लिखा है कि कर्मचारियों को कार्यस्थल पर लचीलापन देना जरूरी है। इसी कारण उन्होंने अपनी टीम को आजादी से काम करने दिया। मैगली के अनुसार प्रबंधन को कर्मचारियों के साथ पर्सनल टच में रहना चाहिए।
विज्ञापन