फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   No mention of wrongdoing by SECI in Adani case: CMD R P Gupta

Adani Row: अदाणी मामले में एसईसीआई की ओर से कोई गलत काम करने का उल्लेख नहीं, बोले सीएमडी आरपी गुप्ता

Thu, 21 Nov 2024 08:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

अरबपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की योजना का कथित रूप से हिस्सा होने का आरोप लगाया है। अब इस मामले पर सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक आरपी गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानें वे क्या बोले।
 

विज्ञापन
No mention of wrongdoing by SECI in Adani case: CMD R P Gupta
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत में नवीकरणीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बनी नोडल एजेंसी एसईसीआई (सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरपी गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि अदाणी मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए एजेंसी का नाम नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


अरबपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की योजना का कथित रूप से हिस्सा होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अदाणी मामले से जुड़े घटनाक्रम पर पीटीआई-भाषा के सवालों का जवाब देते हुए गुप्ता ने कहा, ‘‘एसईसीआई के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं है कि एसईसीआई ने कुछ गलत किया है। ऐसा कहीं नहीं है। एसईसीआई की ओर से किसी गलत काम या अनियमितता का कोई उल्लेख नहीं है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अभियोजकों के दस्तावेज़ के अनुसार, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई), जिसने मूल रूप से सौर विनिर्माण से जुड़ी बिजली निविदा प्रदान की थी, ने जुलाई 2021 और दिसंबर 2021 के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के साथ बिक्री समझौते किए। अभियोग में नई दिल्ली स्थित एज्योर पावर का भी नाम है, जिसने 4 गीगावाट की आपूर्ति के लिए इसी प्रकार का टेंडर जीता था।

लेकिन जब एज्योर, महंगी बिजली खरीदने के लिए राज्यों को दी जाने वाली रिश्वत की राशि का एक तिहाई हिस्सा नहीं दे सका, तो अडानी ने फर्म को अपने अनुबंध का कुछ हिस्सा छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया, जिसे बाद में एसईसीआई के माध्यम से अदाणी ने अपने हाथ में ले लिया। भविष्य की कार्रवाई की योजना के बारे में गुप्ता ने कहा, "हमारे खिलाफ कोई आरोप नहीं है। यह केवल राज्य सरकारों के खिलाफ है... इसलिए जिनके खिलाफ आरोप हैं, उन्हें ही कोई कार्रवाई करनी है।"


गुप्ता गुजरात कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वे 15 जून, 2023 को एसईसीआई के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में शामिल हुए। एसईसीआई में शामिल होने से पहले उन्होंने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed