{"_id":"5edb6e1a817f1a2fa566fb47","slug":"nitin-gadkari-says-wcl-targets-10-crore-tonne-coal-production-by-fy27","type":"story","status":"publish","title_hn":"2026-27 तक WCL ने कोयला उत्पादन के लिए 10 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य: गडकरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
2026-27 तक WCL ने कोयला उत्पादन के लिए 10 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य: गडकरी
Sat, 06 Jun 2020 03:51 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 06 Jun 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल इंडिया की इकाई वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने 2026-27 तक 10 करोड़ टन कोयला उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डब्ल्यूसीएल की तीन खानों का उद्घाटन करते हुए गडकरी ने कहा कि कंपनी की योजना अगले चार साल में 20 और खानों का विकास करने की है। इस मौके पर गडकरी ने कंपनी से कहा कि वह अपनी परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार दे।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, 'डब्ल्यूसीएल का पूंजीगत निवेश 5,300 करोड़ रुपये रहेगा। मैं कंपनी से आग्रह करूंगा कि वह स्थानीय लोगों को रोजगार देने का प्रयास करे, बेशक इसके लिए नियमों में कुछ ढील देने की जरूरत क्यों न हो।'
विज्ञापन
उन्होंने कंपनी से कहा कि वह गरीबों को मकान बनाने के लिए रेत सस्ती दर पर उपलब्ध कराए। गडकरी ने बताया कि कंपनी पहले ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा अन्य सरकारी एजेंसियों को रेत सस्ती कीमत पर उपलब्ध करा रही है।
गडकरी ने कहा कि रेत की नीलामी के लिए पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर इसकी कालाबाजारी होती है और बाद में कानूनी विवाद शुरू हो जाता है।
गडकरी ने कहा कि डब्ल्यूसीएल द्वारा एनएचएआई, पीएम आवास योजना और सरकारी इकाइयों को सस्ती कीमत पर रेल उपलब्ध कराई जा रही है। उसे गरीबों को भी मकान बनाने के लिए इसे सस्ती दर पर उपलब्ध कराना चाहिए।