{"_id":"5fc60249b7103174ac402066","slug":"nitin-gadkari-says-india-does-not-need-to-import-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को चीन से आयात करने की जरूरत नहीं, 'आर्थिक युद्ध' में हासिल करेंगे जीत: गडकरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारत को चीन से आयात करने की जरूरत नहीं, 'आर्थिक युद्ध' में हासिल करेंगे जीत: गडकरी
Tue, 01 Dec 2020 02:13 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 01 Dec 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निर्यात बढ़ाने और देश को आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उपक्रमों की भूमिका रेखांकित करते हुए कहा कि भारत को चीन से आयात करने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री ने कहा कि, 'वाहन क्षेत्र में पहले ही और कृषि जैसे कई अन्य क्षेत्रों में भी, हम हर जगह पहले ही समाधान प्राप्त कर चुके हैं। अब हमें चीन से आयात करने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, 'हमने चीन से अपना आयात घटाया है। निर्यात भी बढ़ रहा है। अभी तक का रुख सकारात्मक है और मुझे इस क्षेत्र में अच्छे नतीजों की उम्मीद है।'
विज्ञापन
बहुत सारे सामानों का निर्यात कर रहा है भारत
उन्होंने कहा कि भारत बहुत सारे सामानों का आयात करने के बजाय निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा, 'अत: मैं चीन या किसी अन्य चीज के बारे में कोई बात नहीं करना चाहूंगा। हर देश की अपनी नीति होती है। जहां तक भारतीय नीतियों का सवाल है, हम प्रौद्योगिकी को अपना रहे हैं, लागत को घटा रहे हैं और अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद बना रहे हैं। हमारी शक्ति युवा प्रतिभावान श्रमबल है, जो यहां उपलब्ध है।'
विज्ञापन
भारत में दिलचस्पी रखते हैं कई देश
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ हमारे आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), इंजीनियरिंग कॉलेज और शोध केंद्र काफी नवोन्मेष कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जाहिर किया कि यह भारत को पूरी दुनिया की जरूरतें पूरा करने में मदद करेगा। गडकरी ने कहा कि अभी ज्यादातर देश चीन के साथ काम करना नहीं चाहते हैं। वे इसके बजाय भारत में दिलचस्पी रखते हैं।
'आर्थिक युद्ध' में हासिल करेंगे जीत
मंत्री ने इस बात का भी भरोसा जाहिर किया कि भारत को कोविड-19 का टीका 'जितना जल्दी संभव है' मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम महामारी को नियंत्रित कर लेंगे और 'आर्थिक युद्ध' में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे में देश के विनिर्माण क्षेत्र के पास अपनी क्षमता बढ़ाने तथा देश से निर्यात को प्रोत्साहन देने का अवसर है।
जल्द से जल्द मिलेगी वैक्सीन
गडकरी ने सोमवार को डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मुझे विश्वास है कि हमें वैक्सीन जल्द से जल्द मिल जाएगी। शत प्रतिशत हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे और साथ ही आर्थिक युद्ध में भी विजय हासिल करेंगे।' उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा कंपनियों के लिए घोषित बिना गारंटी वाले तीन लाख करोड़ रुपये के स्वत: ऋण में से 1.48 लाख करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है।