फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Niti Aayog Will Release Third Edition of India Innovation Index released in New Delhi Karnataka tops

NITI Aayog: तीसरा इनोवेशन इंडेक्स जारी, कर्नाटक, तेलंगाना और हरियाणा टॉप पर

Thu, 21 Jul 2022 01:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 21 Jul 2022 01:06 PM IST
सार

नीति आयोग के आधिकारिक बयान के मुताबिक इनोवेशन इंडेक्स का तीसरा संस्करण ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स के फ्रेमवर्क पर आधारित है और यह नवाचार (Innovation) विश्लेषण के दायरे को मजबूत करता है।
 

विज्ञापन
Niti Aayog Will Release Third Edition of India Innovation Index released in New Delhi Karnataka tops
नीति आयोग इनोवेशन इंडेक्स 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

नवाचार क्षमताओं और कारोबारी माहौल मुहैया कराने के मामले में 17 प्रमुख राज्यों की श्रेणी में कर्नाटक तीसरे साल भी पहले स्थान पर है। तेलंगाना दूसरे व हरियाणा तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष-10 राज्यों में पंजाब व उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं। नीति आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी 'भारत नवाचार सूचकांक-2021' के मुताबिक, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने में शानदार प्रदर्शन और बड़ी संख्या में उद्यम पूंजी सौदों के बूते कर्नाटक को सबसे अधिक 18.01 अंक मिले।

विज्ञापन


हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने बड़ी संख्या में इंटरनेट उपभोक्ताओं के साथ ही निवेश के लिए सुरक्षित परिवेश व नवोन्मेषी कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की। दोनों को क्रमश: 16.35 और 14.22 अंक मिले हैं। कुल मिलाकर सूचकांक अंक 14.56 थे। आयोग ने कहा, तीसरा संस्करण देश में नवाचार विश्लेषण के दायरे को मजबूत करता है। 
विज्ञापन


इसे वैश्विक नवाचार सूचकांक की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को उनके प्रदर्शन की प्रभावी तुलना के लिए 17 प्रमुख राज्यों, 10 पूर्वोत्तर-पहाड़ी राज्यों, 9 केंद्रशासित प्रदेशों एवं शहर-राज्यों की श्रेणी में बांटा गया था। तीसरा संस्करण 66 संकेतकों के विश्षेलण के आधार पर तैयार किया गया है। पिछले दो संस्करणों में 36 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया था। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर बनेगा नवाचार परिवेश
आयोग देश में राज्यों के नवाचार पर निगरानी रखने को प्रतिबद्ध है। यह काम भारत नवाचार सूचकांक के जरिये जारी रहेगा। हम राज्यों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ साझेदारी में देशभर में नवाचार परिवेश को बेहतर बनाना चाहते हैं। -परमेश्वरन अय्यर, सीईओ, नीति आयोग  

चुनौतियों से निपटने में मिलेगी मदद
नवाचार समावेशी विकास की कुंजी है। यह हमारे दौर की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद देता है। लाखों लोगों को गरीबी से निकालता है। आजीविका पैदा करता है और आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर आगे बढ़ाता है। -वीके सारस्वत, सदस्य, नीति आयोग

10 राज्य नवाचार में सबसे आगे
राज्य अंक रैंक
कर्नाटक 18.01 1
तेलंगाना 17.66 2
हरियाणा 16.35 3
महाराष्ट्र 16.06 4
तमिलनाडु 15.69 5
पंजाब 15.35 6
उत्तर प्रदेश 14.22 7
केरल 13.67 8
आंध्र प्रदेश 13.32 9
झारखंड 13.10 10

उत्तराखंड : पूर्वोत्तर-पहाड़ी राज्यों में दूसरे स्थान पर
नवाचार के मामले में पूर्वोत्तर-पहाड़ी राज्यों को औसत अंक 14.41 अंक मिले। इसमें मणिपुर 19.37 अंक के साथ पहले स्थान पर है। उत्तराखंड 17.67 अंक के साथ दूसरे और हिमाचल प्रदेश 14.62 अंक के साथ 5वें स्थान पर है।

  • नगालैंड 11 अंक के साथ सबसे नीचे है।
  • मध्य प्रदेश प्रमुख राज्यों में 12.74 अंक के साथ 13वें स्थान पर।
  • छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार सबसे निचले पायदान पर हैं।

चंडीगढ़ : केंद्रशासित प्रदेशों एवं शहर-राज्य में श्रेष्ठ
केंद्रशासित प्रदेशों एवं शहर-राज्यों की श्रेणी में चंडीगढ़ 27.88 अंक के साथ शीर्ष पर है। दिल्ली 27 अंक के साथ दूसरे और जम्मू-कश्मीर 12.83 अंक के साथ छठे स्थान पर है। केंद्रशासित प्रदेशों एवं शहर-राज्यों की श्रेणी में औसत अंक 15.74 रहे, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।



डिजिटल बैंकों के लिए नियामकीय ढांचा बनाना जरूरी
नीति आयोग ने कहा कि भारत के पास डिजिटल बैंकों की सुविधा देने के लिहाज से आवश्यक प्रौद्योगिकी है। इसे बढ़ावा देने के लिए नियामकीय ढांचा बनाने की जरूरत है। आयोग ने कहा, भारत की सार्वजनिक डिजिटल अवसंरचना यूपीआई के जरिये लेनदेन मूल्य के आधार पर 4,000 अरब डॉलर को पार कर चुका है। डिजिटल बैंकिंग नीति के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने के साथ भारत के पास फिनटेक क्षेत्र में अगुवा बनने का मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed