Nita Ambani: नीता अंबानी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समाज में असाधारण योगदान के लिए मिला सम्मान, जानें डिटेल्स
Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह प्रशस्ति पत्र शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनके परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए नीता अंबानी की सराहना करता है, जिससे भारत और विश्व भर में लाखों लोगों को लाभ हुआ है।
विस्तार
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समाज में असाधारण योगदान के लिए मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली की ओर से प्रतिष्ठित गवर्नर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
A glimpse into a special day in Boston as Mrs. Nita Ambani was conferred with the prestigious Governor’s Citation by Hon’ble Maura Healey, Governor of Massachusetts – recognizing her as a visionary leader, compassionate philanthropist, and global changemaker.
विज्ञापन
#NitaAmbani… pic.twitter.com/XoXlBy61Eeविज्ञापन विज्ञापन— Reliance Foundation (@ril_foundation) February 16, 2025
रिलायंस फाउंडेशन ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया, "यह प्रशस्ति पत्र शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनके परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए नीता अंबानी की सराहना करता है, जिससे भारत और विश्व भर में लाखों लोगों को लाभ हुआ है।"
प्रशस्ति पत्र के अनुसार उन्होंने (नीता अंबानी ने) भारत और उसके बाहर लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। बोस्टन में यह प्रशस्ति पत्र दिए जाने के अवसर पर नीता अंबानी ने एक शानदार हाथ से बुनी शिकारगाह बनारसी साड़ी पहनकर भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत का परिचय दिया। यह साड़ी जटिल कड़वा बुनाई तकनीक और पारंपरिक कोन्या डिजाइन की विशेषता वाली भारतीय शिल्प कौशल की एक उत्कृष्ट कृति है।